{"_id":"5a89b7494f1c1b78028b5124","slug":"61518974793-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित विरोधी नीतियों के चलते भाजपा का होगा पतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित विरोधी नीतियों के चलते भाजपा का होगा पतन
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। बकवल स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर रविवार को कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम सहाय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसे संबोधित करते हुए घनश्याम सहाय ने भाजपा सरकार को दलित विरोधी बताया। बोले दलित विरेधी नीतियों के चलते इस सरकार में दलित समाज उपेक्षित हो चला है। आज दलितों पर जुर्म,ज्यादती, अत्याचार, हत्या और दलित उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। थानों में दलितों की रिपोर्ट तक नहीं लिखी जा रहा है, बल्कि दलित समाज के लोगों के उत्थान के लिए मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाएं को धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है। जिससे दलित समाज के लोग विकास के क्षेत्र में लगातार पिछड़ते जा रहे हैं । बोले कार्यकर्ता घर -घर जाकर लोगों को क्रांग्रेस सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं। बोले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर प्रदेश के सभी मंडलों में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की तरफ से 26 फरवरी से 14 अप्रैल के बीच दलित सुरक्षा और संविधान बचाओ संमेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ,राज बब्बर , सुशील कुमार शिंदे, भगवती प्रसाद चौधरी सहित वरिष्ठ नेता सम्म्लित होंगे। बैठक में सुशील कुमार चौधरी, शिवलोचन राम, मनजीत कनौजिया, रमेश पासवान ,विजय प्रताप ,चंद्रशेखर राम ,सोनू कुमार, अजीत कुमार, राजेश कुमार, आदित्य गौतम ,हीरालाल, राम ,राजेंद्र राम ,राजेंद्र सोनकर ,सच्चिदानंद ,अंजनी कुमार, रामप्रवेश राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन