{"_id":"6691d2b1869dd8f37e046e89","slug":"55-group-teachers-resign-in-protest-against-online-attendance-mau-news-c-295-1-svns1028-115054-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में 55 संकुल शिक्षकों का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में 55 संकुल शिक्षकों का इस्तीफा
विज्ञापन
शासन की तरफ से परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति देने के विरोध में शिक्षकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर प्रदर्शन किया। ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में रतनपुरा ब्लॉक के सभी 55 संकुल शिक्षकों ने सामूहिक त्याग पत्र दे दिया।
इससे पहले वे बीआरसी गाढ़ा स्थित कार्यालय पर पहुंचे। संकुल शिक्षकों ने बताया कि जब तक हमारी मांगे सरकार पूरी नहीं होतीं, तब तक हम ऑनलाइन उपस्थिति नहीं देंगे। शिक्षक संकुल राकेश सिंह ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति में बहुत सारी व्यावहारिक समस्याएं हैं, जिन्हें सरकार दूर करे। सामूहिक त्यागपत्र देने वालों में राकेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, श्रीकांत यादव, अमरेंद्र यादव, जीवन प्रकाश गोस्वामी, हेमंत चौधरी, अनीता राजभर, संतोष सिंह, उमेश मौर्य आदि शिक्षक संकुल उपस्थित रहे। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार का कहना है कि संकुल शिक्षकों के त्याग पत्र देने का मामला संज्ञान में है। त्यागपत्र देने वाले संकुल शिक्षकों को नोटिस जारी किया जाएगा।
मधुबन तहसील क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों ने शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान हस्ताक्षर कर उसे मुख्यमंत्री को भेजे जाने की बात कही। फतहपुर मंडाव बीआरसी पर शिक्षकों ने सरकार के फैसले के विरोध में नारेबाजी भी की। फतहपुर मंडाव में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनमोहन पांडेय ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी के लिए शिक्षकों के ऊपर दबाव डाला जा रहा है। पहले जो मांगें लंबित हैं उसे पूरा किया जाए। इस अवसर पर सूर्यभान शर्मा,गुलाब गुप्त,बालमुकुंद,अनिरुद्ध मौर्य आदि शामिल रहे।