फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   545 desks and benches gifted to students of classes 6 to 8

Mau News: कक्षा-6 से 8 के छात्रों को 545 डेस्क और बेंच की सौगात

Fri, 14 Nov 2025 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
545 desks and benches gifted to students of classes 6 to 8
गाजीपुर। टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करने वाले परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के दिन बहुरने वाले हैं। उन्हें डेस्क एवं बेंच पर बैठकर पढ़ने की सौगात मिलेगी। इसके लिए जिले के 28 विद्यालयों का चयन किया गया है। इन स्कूलों के कक्षा-6 से 8 के छात्रों के लिए 545 डेस्क एवं बेंच के लिए 46 लाख 43 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के साथ ही इन विद्यालयों की तस्वीर बदलने के लिए इनका कायाकल्प किया जा रहा है। जिले के कई प्राथमिक स्कूलों में अभी भी बच्चे दरी-टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करते हैं। छात्रों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए डेस्क और बेंच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके पहले 1060 विद्यालयों के कक्षा-3 से 5 के बच्चों के लिए 23092 डेस्क-बेंच में करीब 21 हजार उपलब्ध करा दिया गया है। इसी क्रम में अब 28 विद्यालयों का चयन किया गया है। यहां के कक्षा-6 से 8 के बच्चों को 545 डेस्क एवं बेंच के लिए 46 लाख 43 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है। एक डेस्क और बेंच की लागत 8519 निर्धारित की गई है। इस बार फर्नीचर नए तरह के होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने बेंच को सुरक्षित एवं उपयोगी के साथ-साथ सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फर्नीचर का डिजाइन तैयार किया गया है। इसके लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरु होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि शासन से जिले के 28 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में डेस्क एवं बेंच के लिए धन स्वीकृत हुआ है। गठित समिति की ओर से नियमानुसार इसकी खरीदारी सुनिश्चित की जाएगी। हर विद्यालयों में डेस्क-बेंच की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed