{"_id":"5cd08681bdec22073d798e68","slug":"51557169793-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बडे नेताओं के आगमन से बढ़ेगी चुनावी हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बडे नेताओं के आगमन से बढ़ेगी चुनावी हलचल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले की घोसी लोकसभा सीट पर अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा। मतदान में अब दो सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में सभी बड़े नेता प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने जिले में पहुंचेगे। अधिकांश के आगमन की तिथि तय हो गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले सप्ताह से सभी पार्टियों के बड़े नेताओं के दौरे होने संभावित हैं। पीएम मोदी की जनसभा 16 मई तय भी हो गई है, लेकिन स्थान तय नहीं है। इसके अलावा सीएम, डिप्टी सीएम, गृहमंत्री, बसपा प्रमुख मायावती के दौरे की संभावित तिथियां आ चुकी हैं।
चुनावी हलचल बढ़ाने के लिए प्रत्याशी के साथ उनके समर्थक भी चाहते है कि बड़े नेताओं का आगमन हो। इस समय राजनीतिक दलों के नेता आजमगढ़ में अपनी ताकत झोंके हुए हैं। वहां मतदान होते ही नेता घोसी लोकसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए आएंगे। वैसे भी राजनीतिक पार्टियां चाहती हैं कि उनके नेता मतदान से कम से कम समय पूर्व आएं ताकि मतदाता उनकी बातों से प्रभावित हो सकें।
प्रधान मंत्री का कार्यक्रम16 मई को जिले के बड़ागांव के पास प्रस्तावित है। पार्टी की जनदपदीय इकाई की तरफ से सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सनी देओल की डिमांड की गई है। भाजपा के सूत्रों के अनुसार इनमें से सीएम योगी के रानीपुर में उप मुख्य मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मधुबन विधान सभा क्षेत्र में आने की संभावना बताई जा रही है।15 मई को बसपा प्रमुख मायावती यहां आएंगी। जबकि सपा और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में अभी तक किसी बड़े नेता के आने का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव बताते है कि बदायूं के संासद धर्मेंद्र यादव की मांग की गई है। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय कहते हैं कि पीएम का कार्यक्रम 16 मई को तय है जबकि सीएम सहित अन्य बड़े नेताओं के भी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। बसपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमासर राजू कहते हैं कि बहन कुमार मायावती15 मई को जिले में आएंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह के अनुसार अब तक किसी बड़े नेता का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।