फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एकजुटता से होगी महागठबंधन की जीत

एकजुटता से होगी महागठबंधन की जीत

Wed, 27 Feb 2019 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
एकजुटता से होगी महागठबंधन की जीत
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील स्थित मार्डन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को समाजवादी पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव द्वारा प्रदेश कार्यालय से भेजे गए पत्र का वाचन कर कार्यकर्ताओं को पार्टी का संदेेश दिया।
विज्ञापन

जिलाअध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय हो जाए। प्रभारी ननकू राजभर ने बूथ अध्यक्षों से कहा की सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर महागठबंधन की जीत हासिल कराना होगा। क्षेत्र के पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान ने कहा कि यह चुनाव देश को नई दिशा देने का कार्य करेगा, इसलिए सभी कार्यकर्ता तन मन धन से महागठबंधन के प्रत्याशी को सफल बनाने का संकल्प ले।
विज्ञापन

उधर, बसपा के कोऑर्डिनेटर मिट्ठू राजभर ने हुए कहा कि सपा बसपा दोनों के सामने केवल एक ही मकसद है मनुवादी व्यवस्था वाली सरकार को देश हटाना। यह तभी संभव होगा जब एकजुटता हो। संचालन अजीत यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राम शब्द यादव, आमान अहमद, बसपा विधानसभा अध्यक्ष भरत राजभर , राम प्रताप यादव, रामू यादव, अशोक यादव, आमिर उल्लाह खान, नगर अध्यक्ष हबीबुर्रहमान, मुन्ना खान, सीताराम, महेंद्र चौहान, अबूजर मदनी, करमचंद, रविंद्र खरवार, वीरेंद्र चौहान, जितेंद्र चौहान, सुनीता यादव, सरफराज अहमद, गुलाब चंद यादव, रविंदर यादव आदि मौजूद रहे।


मऊ। सपा की बैठक मंगलवार को सदर विधान सभा में सेक्टर और बूथ प्रभारियों की बैठक पार्टी कार्यालय पर सदर विधानसभा अध्यक्ष रामप्रकाश यादव बबलू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ऊर्जा से काम करेंगे। जिला महासचिव और सदर विधानसभा के प्रभारी अब्दुल कुद्दूस अंसारी ने कहा कि मिशन 2019 के लोक सभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करेंगे। कहा कि देश के जांबाज जवानों ने जिस तरह से पाकिस्तान के आतंकवादियों के ठिकानो पर आक्रमण किया है, हम अपने देश के जवानों को बधाई देते हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रताप यादव मुन्ना ने कहा कि चुनाव ने बूथ के प्रभारी ही प्रत्याशी को जिताता है। महागठबन्धन का प्रत्याशी चाहे कोई भी हो, कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से भारी मतों से जिताएंगे। युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव रमेश दूबे ने कहा कि बूथ के अध्यक्ष के बल पर ही चुनाव जीता जाता है। बैठक में नगर अध्यक्ष एवं सभासद जहीर सेराज, हजारी सिंह, इकबाल अहमद, राजेन्द्र यादव, शम्भू सोनकर, अनीस अहमद, डॉ. ओमप्रकाश यादव, सरफराज अहमद, राजेश यादव, अरविन्द सिंह, मनोज यादव, गोपाल गुप्ता, केदार यादव, उपेन्द्र नाथ यादव, राम नगीना यादव, सुरेश यादव, दिनेश यादव, रामधनी चौहान, फैयाज अहमद, मंगल यादव, डॉ.सुरेश सादव, दानिश अंसारी, राधेश्याम गोंड़ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed