{"_id":"5c4f4bb5bdec2211df412bb7","slug":"51548700597-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शीघ्र होगा राजकीय अलंकृत रोज गार्डेन का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शीघ्र होगा राजकीय अलंकृत रोज गार्डेन का सुंदरीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर के चंद्रभानपुर स्थित राजकीय अलंकृत रोज गार्डेन का शीघ्र ही सुंदरीकरण होगा। विभाग की तरफ से 225.47 लाख की लागत से मल्टी पैटर्न फाउंटेन (फौव्वारा), इंटरलाकिंग सहित विभिन्न कार्यों को कराए जाने के प्रस्ताव को शासन ने हरी झंडी दे दी है। निदेशक खाद्य प्रसंस्करण ने सुंदरीकरण कार्य कराने के लिए कार्यदायी संस्था पैकफेड को नामित किया है।
नगर के पूर्वीछोर पर दो ओवरब्रिजों के बीच चंद्रभानपुर स्थित राजकीय अलंकृत रोज गार्डेन का निर्माण वर्ष 1995 में करोड़ों की लागत से हुआ था। 7.96 हेक्टेयर में फैली चंद्रभानपुर रोज गार्डेन में बच्चों के खेलकूद के विभिन्न सामग्रियों के साथ तरह तरह के फूल और शो प्लांट के सुंदर वृक्ष देखते ही बनते थे। पार्क में स्वीमिंग पुल, लाइट फौव्वारा से लेकर हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। नए साल एवं विभिन्न त्योहारों पर तो लोग विधिवत इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में प्रयोग करते थे। लेकिन वर्ष 2005 में आई भीषण बाढ़ से रोज गार्डेन बदहाल हो गया। इस मामले में कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के शहरोज गांव निवासी तथा भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राघवेंद्र राय शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा। मामले को संज्ञान में लेते हुए शासन के निर्देश पर जिला उद्यान अधिकारी ने मल्टी पैटर्न फाउंटेन (फौव्वारा), तालाब झील की मरम्मत, इंटरलाकिंग सहित विभिन्न कार्यों के लिए 225.47 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा। अब प्रस्ताव को शासन ने हरी झंडी दे दी है। निदेशक खाद्य प्रसंस्करण ने सुंदरीकरण कार्य कराने के लिए कार्यदायी संस्था पैकफेड को नामित किया है। इस बाबत जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार का कहना है कि राजकीय अलंकृत रोज गार्डेन का शीघ्र ही सुंदरीकरण होगा। विभाग की तरफ से 225.47 लाख की लागत से मल्टी पैटर्न फाउंटेन (फौव्वारा) सहित विभिन्न कार्यों को कराए जाने के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
एडीएम ने ईओ से मांगी रिपोर्ट
मऊ। नगर के चंद्रभानपुर स्थित राजकीय अलंकृत रोज गार्डेन में अमृत योजना के तहत नगरपालिका प्रशासन की तरफ से लाखों की लागत से इंटरलाकिंग, वाउंड्रीवाल सहित अन्य कार्य कराया जाना है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। इस संबंध में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राघवेंद्र राय शर्मा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी से आख्या मांगी है।