फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   खसरा- रूबैला से बच्चों में विकलांगता आती है, इससे बचने टीके लगवाएं

खसरा- रूबैला से बच्चों में विकलांगता आती है, इससे बचने टीके लगवाएं

Sat, 08 Dec 2018 10:55 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खसरा- रूबैला से बच्चों में विकलांगता आती है, इससे बचने टीके लगवाएं
मऊ। 10 दिसंबर से जिले में शुरू हो रहे मीजील्स-रूबेला टीकाकरण अभियान को लेकर शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली नगर पालिका कार्यालय से शुरू होकर सीएमओ कार्यालय तक पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल विभिन्न कॉलेजों के छात्रों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा लोगों को एमआर टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली में शामिल जीवनराम इंटर कॉलेज के एनएनसी कैड्टस, मुगलपुरा, हरीकेशपुरा के प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को एमआर टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी दी। बताया कि खसरा और रूबेला को दूर करने इसका टीका स्कूलों में बच्चों को लगाया जाएगा। एमआर का टीका 9 महीने से लेकर 15 वर्ष के बच्चों को लगाया जाएगा। खसरा एक जानलेवा रोग है, जो कि वायरस द्वारा फैलता है। बच्चों की खसरे के कारण विकलांगता और असमय मृत्यु हो सकती है। वहीं रूबैला भी वायरस से ही फैलता है। इस रोग को दूर भगाने टीका लगवाना आवश्यक है। इस मौके पर सुनिता सिंह, सरोज राना, कामाख्या मौर्या, दुर्गाप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना से एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ अधीक्षक डॉ. एपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहीद चौराहा, विजय स्तंभ चौक, ब्लॉक संसाधन केंद्र होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर समाप्त हुई। वहीं रानीपुर में ब्लाक मुख्यालय से रैली निकाली गई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रानीपुर रजनीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल से चलेगा एमआर टीकाकरण अभियान
रतनपुरा। स्थानीय ब्लॉक के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में आगामी 10 दिसंबर से 4 जनवरी तक अभियान चलाकर 9 माह से 15 वर्ष के सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसकी रूपरेखा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. हंसराज सोनी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में तय की गई। डॉ.सोनी ने बताया कि रतनपुरा ब्लॉक के सभी सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों में बच्चों का नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा।


घोसी।मिजल्स रुबेला अर्थात एमआर टीकाकरण अभियान की शुरुआत 10 दिसंबर से घोसी ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में की जाएगी। इसमें घोसी ब्लॉक अंर्तगत चिंहित किए गए लगभग 67000बच्चों को टीकाकरण अभियान में ही एमआर टीका लगेगा। चिंहित किए गए बच्चों की उम्र नौ माह से 15वर्ष है। टीकाकरण अभियान में प्रथम चरण में दो सप्ताह समस्त स्कूलों में चलाया जाएगा। इस टीकाकरण अभियान से मिजल्स खसरा और रुबेला जर्मन खसरा जैसी संक्रामक महामारी से सुरक्षा मिलेगी। द्वितीय चरण में दो सप्ताह क्षेत्र में बूथ लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। तृतीय चरण में छूटे हुए बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के अधीक्षक डॉ. एसएन आर्या ने घोसी ब्लाक की जनता सक्रिय रुप से भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed