फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   75 बूथों पर नहीं भरे गए फार्म

75 बूथों पर नहीं भरे गए फार्म

Fri, 20 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
75 बूथों पर नहीं भरे गए फार्म
घोसी। तहसील क्षेत्र के 366 बूथों पर चलाए गए मतदाता सूची पुनिरीक्षण के तहत 1539 नए मतदाताओं ने फार्म 6 भरकर अपना पंजीकरण कराया। सबसे अधिक 3400 फार्म 7 जमा हुआ। 75 ऐसे बूथ रहे जहां से फार्म 6, 7 और 8 भरा ही नही गया। इनमे घोसी नगर के मुस्लिम बाहुल्य तीन बूथ है। जानकारी होने पर एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने जीरो फार्म बूथों के बीएलओ को चेताते हुए फार्म भरवाने की निर्देश दिया।
विज्ञापन

बताते चले कि घोसी तहसील में पड़ने वाले आंशिक घोसी व मधुबन विधान सभा के 366 बूथों पर मतदाता सूची पुनिर्निरीक्षण 16 जुलाई तक चले अभियान में तहसील क्षेत्र में नए नाम जोड़ने के लिये 1539 फार्म 6 जमा किया गया था। जिसमें घोसी विधान सभा में 1002 तथा मधुबन विधान सभा में 537 नए मतदाता ने फार्म 6 भरा। दो स्थानों के मतदाता सूची में नाम रहने या अन्यत्र निवास करने वालो के नाम पृथक करने के लिये फार्म 7 सबसे अधिक 3400 जमा हुए।जिसमे घोसी विधान सभा के 2057 तथा मधुबन विधान सभा के1343 फार्म 7 जमा हुए।
विज्ञापन

इस दौरान तहसील में नाम संशोधन, लिंग परिवर्तन के साथ अन्य संशोधन के लिये कुल 850 फार्म 8 जमा हुए। जिसमे घोसी के 298 तथा मधुबन विधान सभा से 552 फार्म 8 जमा हुए। एसडीएम द्वारा मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण अभियान में सभी बीएलओ को बूथों पर जाकर लोगो को जागरूक करने के बारबार निर्देश के बाद भी तहसील क्षेत्र में 75 बूथों से कोई फार्म नही भरा गया। इनमे से घोसी नगर के बूथ संख्या 128 और 129 मदरसा खैरुल मॉडरिश और बूथ संख्या 144 बड़ागांव मदरसा मरकजी दारुलउलूम करिमूद्दीनपुर मुस्लिम बाहुल्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed