{"_id":"5b0703fd4f1c1bb06e8b466c","slug":"51527186429-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में शामिल हुए 6005 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में शामिल हुए 6005 परीक्षार्थी
Updated Fri, 25 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएलएड 2017 प्रथम सेमेस्टर के संस्कृत विषय के सातवें प्रश्नपत्र की परीक्षा गुरुवार को 12 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा में 6005 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए डायट की तरफ से केंद्र पर्यवेक्षकों सहित सचल दस्ता की तैनाती की गई थी।
जिले में 90 बीटीसी कालेज संचालित हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की तरफ से गत तीन मई को डीएलएड 2017 प्रथम सेमेस्टर के संस्कृत विषय के सातवें प्रश्नपत्र हुई परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर संस्कृत विषय के सातवें प्रश्नपत्र
पूर्वाह्न 10 बजे से 11बजे तक हुई। परीक्षा में 6005 परीक्षार्थी शामिल हुए।
डायट प्राचार्य आरसी यादव ने बताया कि सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही मुख्यालय से सचल दस्ता की तैनाती की गई थी। मझवारा संवाददाता के अनुसार राजकुमारी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान मझवारा परीक्षा केंद्र पर डीएलएड 2017 प्रथम सेमेस्टर की संस्कृत विषय की परीक्षा कड़ी निगरानी में हुई। परीक्षा में 480 परीक्षार्थी शामिल हुए। डायट की तरफ से राजेश मित्तल को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था।