{"_id":"59d28ef24f1c1bac538b5734","slug":"51506971378-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने गांधी जयंती पर कराई मैराथन दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने गांधी जयंती पर कराई मैराथन दौड़
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2 अक्टूबर को स्वच्छता कार्यक्रम को बढ़ावा देने के साथ ही स्वच्छता मैराथन का आयोजन गाजीपुर तिराहे पर स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति से आरम्भ होकर पार्टी कार्यालय तक हुआ।
मैराथन में सम्मिलित होने वाले सैकड़ों धावकों ने स्वच्छ्ता मैराथन की टी शर्ट और टोपी लगाकर दौड़ में भाग लिया। मैराथन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री महेश चंद श्रीवास्तव ने झंडी दिखाकर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि 2 अक्टूबर की तारीख ऐतिहासिक है। आज की महत्वपूर्ण तारीख से देश की दो महान विभूतियों महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का नाम जुड़ा है। दोनों महापुरुष सादा जीवन उच्च विचार के श्रेष्ठ उदाहरण हैं। महात्मा गांधी जी स्वच्छता के बड़े पैरोकार थे। बापू कहा करते थे कि जहां स्वच्छता होगी वही ईश्वर का वास होगा। अत: हम सभी को अपने आस पास स्वच्छ्ता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आज हमारी केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की सरकार दोनों सरकारों द्वारा पूरा जोर देकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आज ही के दिन ठीक तीन साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का नारा देकर किया था जो अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है। लोगों के अंदर स्वच्छ्ता को लेकर तेजी से जागरूकता का संचार हुआ है किंतु इसे और आत्मीयता से अपनाने की जरूरत है। जिस प्रकार से हम अपने घर को साफ सुथरा रखते हैं उसी प्रकार से हमे अपने आस पास की जगहों को भी स्वच्छ रखना चाहिए। किसी भी बदलाव की उम्मीद दूसरों से करने से पहले उसे अपने जीवन में उतारना जरूरी होता है। तभी हम दूसरों के लिए श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त ने कहा कि, स्वच्छ्ता अभियान लोगों के बीच सकारात्मक संदेश देने के लिए चलाया जा रहा है क्योंकि स्वच्छ भारत से ही स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है। भारतीय जनता पार्टी स्वच्छ्ता अभियान को लेकर पूरी तरह से सचेत है। गंदगी के कारण होने वाली बीमारियों से हमारे देश की अर्थव्यवस्था को अप्रत्यक्ष तरीके से काफी नुकसान उठाना पड़ता है तथा साथ ही देश की छवि भी धूमिल होती है। इस लिए स्वच्छ्ता अत्यंत आवश्यक है।
स्वच्छ्ता मैराथन में प्रथम स्थान पर ऋषि राजभर इंदारा से द्वितीय स्थान पर छोटू चौहान रतनपुरा से तृतीय स्थान भानू यादव रतनपुरा से तथा चतुर्थ स्थान गगन यादव निवासी बलिया मोड़ रहे। इस अवसर पर मुन्ना दुबे, अरविंद सिंह, संतोष सिंह, अखिलेश तिवारी, आनंद प्रताप सिंह, प्रवीण गुप्त, अरिजीत सिंह, कृष्ण कान्त राय, रमेश राय, संजय पाण्डेय, डा. एच एन सिंह, अशोक सिंह, आनंद सिंह रैकवार, भीम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।