{"_id":"6a4e940db7d546d5130102e6","slug":"512-proposals-passed-at-municipal-board-meeting-amidst-resignation-and-uproar-mau-news-c-295-1-mau1001-148272-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: इस्तीफा, हंगामे के बीच नगर पालिका बोर्ड बैठक में 512 प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: इस्तीफा, हंगामे के बीच नगर पालिका बोर्ड बैठक में 512 प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में शामिल नपाध्यक्ष और ईओ और सभासद:सोर्स नगर पालिका प्रशासन
नगर पालिका की बोर्ड बैठक बुधवार को सभासद के इस्तीफे और हंगामे के बीच एक घंटे स्थगित होने के बाद दोबारा शुरू हुई। इस बैठक में हंगामे के बीच 512 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
इसमें थर्ड पार्टी से जीआईएस सर्वे कराने के साथ सफाई, पथ-प्रकाश और जल संचयन के लिए आउटसोर्स पर कर्मचारियों को रखने के निर्णय को भी मंजूरी दी गई।
इसके अलावा नगर क्षेत्र के रास्तों, सड़कों, नालियों, नालों के निर्माण, जल निकासी, सफाई, इंटरलॉकिंग, पेयजल आपूर्ति और पथ-प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।
नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि बैठक में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को पारंपरिक ढंग से मनाने, शहरी सुंदरीकरण के लिए डिवाइडरों पर आयरन जाली और एलईडी स्क्रीन लगाने जैसे प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए सफाई, पथ-प्रकाश और जल संचालन को लेकर आउटसोर्स पर कर्मचारियों को रखने का भी निर्णय लिया गया।
ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि जीआईएस सर्वे, वसूली पोर्टल विकास, गृहकर में कर निर्धारण/नामांतरण शुल्क प्रभावी करने, नई वेबसाइट बनाने और ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने जैसे प्रस्तावों को भी ध्वनिमत से मंजूरी मिली।
बताया कि अमृत सरोवरों और पोखरों का सुंदरीकरण, मऊ महादेव स्थल पर पोल लाइटिंग, साइनेज बोर्ड और शौचालय निर्माण के प्रस्ताव भी पारित हुए।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत डोर-टू-डोर कचरा संग्रह, पृथक्करण और प्रसंस्करण के लिए जीपीएस व वीटीएमएस प्रणाली स्थापित करने पर भी सहमति बनी। बैठक के अंत में पूर्व अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।
00000000000000
सभासद के त्याग पत्र पर हंगामा
मऊ। बैठक के दौरान वरिष्ठ सभासद मास्टर शमीम के त्याग पत्र को लेकर सदन में हंगामा हुआ। कुछ सभासद सदन छोड़कर बाहर चले गए, जिसके बाद बैठक को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। बाद में सभासद मास्टर शमीम ने अपना त्याग पत्र वापस ले लिया और बैठक में शामिल हुए। इस संबंध में जिलाधिकारी को सूचित करने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया। इससे पहले सोशल मीडिया पर सभासद ने इस्तीफे के पीछे नगर पालिका की कार्यशैली से क्षुब्ध होना बताया। वीडियो में सभासद ने कहा कि वह नगर पालिका की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर यह निर्णय ले रहे हैं। बोले कि उनके वार्ड में जलनिकासी की समस्या है, इसको लेकर कई बार शिकायत के बाद भी यहां कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचते हैं। आरोप लगाया कि नगर पालिका के कार्यालय में हर काउंटर पर भ्रष्टाचार है। संवाद