फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   50 thousand vaccine came for animals

जानवरों के लिए आई 50 हजार वैक्सीन

Fri, 30 Sep 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
50 thousand vaccine came for animals
मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में लंपी स्किन डिजीज से बचाव को लेकर गांव में पशुओं का टीकाकरण करते पश - फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो रही लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए जिले को 50 हजार वैक्सीन मिली है। ऐसे में 31 अक्तूबर तक सभी पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखते हुए टीकाकरण भी शुरू कर दिया गया है। प्रभारी उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि जनपद में पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाव के लिए निशुल्क टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। बताया कि इसके लिए शासन द्वारा 31 अक्टूबर तक टीकाकरण पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 56 सौ पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। टीकाकरण के लिए आठ टीमों का गठन किया गया है। जो मुहम्मदाबाद गोहना और रानीपुर ब्लाक के विभिन्न गांव में टीकाकरण कर रही है। डॉ सिंह ने कहा कि चार माह से कम उम्र के पशुओं और आठ माह से अधिक उम्र के गर्भित पशुओं का टीकाकरण नहीं होना है। उन्होंने पशुपालकों से अनुरोध किया कि किसी भी दुधारू पशुओं में अगर लंपी स्किन डिजीज का कोई लक्षण दिखाई दे तो संबंधित पशु चिकित्सालय पर सूचना दें ताकि उसका समय से इलाज कराया जा सके। कहा कि तीन-चार दिनों के अंदर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed