{"_id":"61019c918ebc3e58442580bd","slug":"49-contenders-for-one-seat-for-admission-in-navodaya-vidyalaya-mau-news-vns603013693","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए एक सीट पर 49 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए एक सीट पर 49 दावेदार
विज्ञापन
मऊ। नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा में दाखिले के लिए नवोदय प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को कड़ी सुरक्षा के बीच 10 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 3949 बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती होगी। जिले के नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा में 80 सीटें हैं। छठवीं कक्षा में दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से मिलता है।
नवोदय विद्यालय परीक्षा समिति के तरफ से प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को जिले के तालीमुद्दीन इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, सोनीधापा बालिका इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, जनता इंटर कालेज रानीपुर सहित 10 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 3949 बच्चे शामिल होंगे। प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नवोदय विद्यालय प्रशासन की तरफ से प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों होगी। जबकि जिला प्रशासन की तरफ से मजिस्ट्रेट नामित किए जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा को मानसिक क्षमता, अंकगणितीय परीक्षण और भाषा परीक्षण सहित तीन भागों में बांटा गया है। प्रश्न पत्र में कुल 100 अंकों के 80 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होते हैं। इस बाबत नवोदय विद्यालय के प्राचार्य मुख्तार आलम का कहना था कि नवोदय प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा कोविडगाइडलाइन के अनुरूप होगी।