फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   4500 got involved in Nagar panchayat Kopaganj, the area of wards will increase

नपं कोपागंज में शामिल होंगे 45 सौ गाटे, बढ़ेगा वार्डों का दायरा

Sun, 12 Jan 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
4500 got involved in Nagar panchayat Kopaganj, the area of wards will increase
कोपागंज/मऊ। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद नगर पंचायत कोपागंज की सीमा का विस्तार कर दिया गया है। नए परिसीमन में शामिल किए गए छह गांवों से 45 सौ 87 गाटों को शामिल किया गया है। नए सीमा विस्तार में हिकमागाढ़ा, चक भदसा, भदसा मानोपुर, कोपागंज देहात, रजपुरा और खुखुंदवा गांव अब नगर पंचायत कोपागंज का हिस्सा हो जाएंगे। इतना ही नहीं रजपुरा और कोपागंज देहात का नाम ग्राम पंचायत की सूची से हट जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत कोपागंज का गठन 24 दिसंबर 1920 में हुआ था। नगर पंचायत की सीमा को बढ़ाने के लिए अप्रैल 2018 में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इस दौरान नगर पंचायत के सीमावर्ती गांव हिकमागाढ़ा, काछीकला, चक भदसा,भदसा मानोपुर, रजपुरा, कोपाकोहना, खुखुंदवा, लाडनपुर आदि गांवों को नए परिसीमन में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

इससे अब नगर पंचायत की जनसंख्या 35 हजार से बढ़कर 52 हजार हो जाएगी।
वर्तमान वार्डों की संख्या 17 से बढ़कर 24 अथवा 28 तक होने की संभावना है। सीमा विस्तार के शासनादेश के अनुसार रजपुरा गांव के गाटा संख्या एक से 155 तक लालनपुर में 1 से 135 तक खुखुंदवा में 1 से 135 तक काछी कला गांव में फोरलेन से पूरब के 142 से 1432 तक तथा फोरलेन के पश्चिम के गाटा संख्या133 से 1452 तक हिकमा के गाटा संख्या 1से 142 तक, गाढ़ा के 1 से 158 तक भदसा मानोपुर के गाटा संख्या 1 से 622 चक भदसा के गाटा संख्या 1 से 155 और कोपागंज देहात के 1 से लेकर 1593 के सभी गाटे नगर पंचायत में शामिल कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत से होगा विकास
कोपागंज कोपाकोहना निवासी मधुसूदन त्रिपाठी ने बताया कि नगर पंचायत के सीमा विस्तार से नए क्षेत्रों में विकास की गति तेज होगी। संसाधन बढ़ेंगे ,लोगों की आय में इजाफा होगा। अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत का विस्तार होने से नगर पंचायत की आय बढ़ेगी, शासन से मिलने वाले बजट में वृद्धि होगी। सुरेंद्र का कहना है कि कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र का विस्तार होने से जनसंख्या बढ़ेगी। इसके आधार पर सुविधाओं को ध्यान में रखकर विकास कार्य किए जाएंगे। रामप्रवेश का कहना है कि ब्लाक के साथ नगर पंचायत होने से अब अस्पतालों में शहर जैसी सुविधाओं में वृद्धि होगी। इससे उपचार के लिए हम सभी को मुख्यालय नहीं जाना होगा।

शासनादेश का पालन करते हुए कोपागंज नगर पंचायत का विस्तार कर देहातों के 45 सौ 87 गाटों को शामिल किया जाएगा, लेकिन वार्डों की संख्या चुनाव के दौरान परिसीमन के समय ही तय होंगे। अभी नगर पंचायत में 17 वार्ड ही है, चुनाव तक यही वार्ड रहेंगे। - जय प्रकाश यादव, अधिशासी अभियंता, नगर पंचायत कोपागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed