फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   44697 cases settled in National Lok Adalat

Mau News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 44697 वादों का निस्तारण

Sat, 08 Mar 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
44697 cases settled in National Lok Adalat
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जिला जज सुनील कुमार की अध्यक्षता में दीवानी कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न तरह के कुल 44697 मामलों का निस्तारण करते हुए 9 करोड़ 86 लाख 71 हजार 554 रुपये का समझौता राशि जमा कराया गया। जिसमें 2 करोड़ 21 लाख 59 हजार 982 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी हुआ। वहीं वाहन दुर्घटना के 41 मामलों में 2 करोड़ 21 लाख 30 हजार रुपये क्षतिपूर्ति दिलाई गई।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे बाकर शमीम रिजवी ने बताया कि पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर चंद्रगुप्त ने 41 मामलों में 2 करोड़ 21 लाख 30 हजार रुपये क्षतिपूर्ति दिलाई। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मोहम्मद रिजवानुल हक ने 63 वादों का निस्तारण किया। एडीजे अशोक कुमार ने 4 मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी हरेन्द्र प्रसाद ने 4 मामलों का निस्तारण किया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट राजवीर सिंह ने 25 मामलों का निस्तारण करते हुए 13500 रुपये अर्थदंड जमा कराया। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक जर्नादन प्रसाद यादव ने 4 मामलों का निस्तारण किया। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर दो राजीव वत्स ने 221 विद्युत मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजेएम डाॅ. कृष्ण प्रताप सिंह ने 3467 मामलों का निस्तारण करते हुए 10 लाख 10 हजार 600 रुपये अर्थदंड जमा कराया। सिविल जज सीनियर डिवीजन नसेहा वसीम ने 101 मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी सिद्धार्थ चर्तुवेदी ने 105 मामलों का निस्तारण किया।

सिविल जज जूडि सदर प्रियंका शर्मा ने 35 मामलों का, न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्पित गोयल ने 484 मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज जूडि मुहम्मदाबाद गोहना महिमा सिंह ने 10 मामलों का, अपर सिविल जज जूडि प्रियंका आजाद ने कुल 32 मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed