फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   44 degree temperature , heat stroke death of youth

44 डिग्री पहंुचा तापमान, लू से युवक की मौत

Sat, 06 Jun 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 06 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
 44 degree temperature , heat stroke death of youth
 प्रचंड धूप और लू से शनिवार को एक युवक की मौत हो गई। जयप्रकाश (35) निवासी विशुनपुरा कुरंगा दोपहर के समय साइकल से कहीं गया हुआ था, इसी दौरान लू लगने से बनियापार के पास एक बाग में बेहोश हो गया। अस्पताल में ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



 मई के बाद जून में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। आंखें तरेरते सूरज की तपिश ने सभी को बेहाल किया हुआ है। इस बीच शनिवार को दोहरीघाट के बनियापार में एक युवक जयप्रकाश (35) की लू से मौत हो गई। लोगों का कहना है कि दोपहर के समय लू लगने के कारण उसे बेहोशी की हालत में पाया गया।
विज्ञापन



 शनिवार को तापमान  44 डिग्री सेल्सियस रहा। नगर सहित जनपद के अन्य इलाकों में धूप से जनजीवन पटरी से उतर गया है। दोपहर के समय लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 गर्मी से पशु पक्षियों का भी बुरा हाल है। पानी के लिए भी तरस जा रहे हैं। जिसका नतीजा यह रहा कि सुबह से चिलचिलाती धूप औ लू से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया।


लू से बचने के लिए घर से बाहर निकलने पर महिला, पुरुष बच्चे हर कोई अपना मुंह बांधकर निकले। वहीं, बाइक चलाने वाले भी काफी सतर्क रहे। उन्होंने भी सावधानी पूर्वक अपने चेहरे को गमछे की ओट में रखा। बांधे रखा। बाजार में निकलने वाली महिलाओं ने भी एहतियातन अपने आप को स्टाल से पूरी तरह से ढके रखा।



 गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी पशु पक्षियों को हुई। वे पानी के लिए तरस गए। खुले में घूमने वाली गाय ने पुलिस लाइन में बने टैंक से अपनी और अपने बछड़े की प्यास बुझाई। गर्मी से हर किसी का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed