{"_id":"65aaa4963a2f76fd440a19b6","slug":"42-new-leprosy-patients-found-in-the-district-mau-news-c-295-1-mau1001-7901-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिले में मिले 42 नए कुष्ठ रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिले में मिले 42 नए कुष्ठ रोगी
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में चलाए गए चौदह दिवसीय विशेष अभियान के दौरान 42 नए कुष्ठ रोगी मिले हैं। इससे जिले में कुष्ठ रोगियों की संख्या बढ़कर 162 हो गई। पिछले वर्ष 117 मरीज मिले थे। कुष्ठ अधिकारी और डिप्टी सीएमओ डॉ. वकील अली ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 21 दिसंबर 2023 से 4 जनवरी 2024 तक (14 दिवसीय) कुष्ठ रोगी खोजी अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले में 2463 टीमें और 492 सुपरवाइजर लगाए गए थे। बताया कि नौ ब्लाॅकों में दो लाख के करीब घरों में लोगों की जांच की गई। अभियान के दौरान 672 संदिग्ध कुष्ठ रोगी चिह्नित किए गए थे। इसमें से 42 लोगों में कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई है। बताया कि जिले में 162 कुष्ठ रोगी है। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. कृष्ण यादव ने बताया कि कुष्ठ रोगियों को चिह्नित करने के लिए शासन के निर्देश पर साल में दो बार अभियान चलाया जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- -
कुष्ठ रोग के ये हैं लक्षण
परामर्शदाता डॉ. कृष्ण यादव ने बताया कि चमड़ी पर लाल चकते, दाग, खुजली, चुभन या जलन, कुष्ठ रोग लक्षण हैं। बताया कि शरीर के किसी भाग में धब्बे या निशान दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
कुष्ठ रोग के ये हैं लक्षण
परामर्शदाता डॉ. कृष्ण यादव ने बताया कि चमड़ी पर लाल चकते, दाग, खुजली, चुभन या जलन, कुष्ठ रोग लक्षण हैं। बताया कि शरीर के किसी भाग में धब्बे या निशान दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन