फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मुआवजा को लेकर 54 वें दिन भी जारी रहा धरना

मुआवजा को लेकर 54 वें दिन भी जारी रहा धरना

Tue, 18 Dec 2018 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
मुआवजा को लेकर 54 वें दिन भी जारी रहा धरना
अखिल भारती किसान महासभा और प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेतृत्व में भूमि अधिग्रहण के बाद किसानों को मिलने वाले मुआवजा में की गई कटौती के विरोध में चल रहा धरना मंगलवार को 54 वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को धरना शुरू करने से पहले भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने कॉमरेड विनोद मिश्र को याद किया। साथ ही उन्हे श्रद्धांजलि दिया।
विज्ञापन

लोगो को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि मोदी योगी सरकार बड़े पूंजीपति घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए देश की जनता को तबाह करने पर तुली है, देश की सारी संवैधानिक संस्थाओं को तहस-नहस कर रही है जनता के अधिकारों पर हमले तेज हो गए हैं। प्रतिकार करने वालों को देशद्रोही बताया जा रहा है मोदी योगी राज में चौतरफा लूट से देश का मजदूर किसान लामबंद होकर संघर्ष तेज कर रहा है। लोगों का ध्यान उनके मूल सवालों से भटकाने के लिए देश में भाजपा नफरत फैला रही हैं, उसका परिणाम भी उसे पांच राज्यों में मिला है, फिर भी सबक लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि बढुआ गोदाम के लोगों का संघर्ष न्याय मिलने तक जारी रहेगा। सभा को संबोधित करते हुए कामरेड अखिलानंद पांडे ने कहा कि आज कॉमरेड विनोद मिश्र की बरसी है और कामरेड विनोद मिश्र से ही प्रेरणा लेकर हम लोग संघर्ष कर रहे हैं। हम संघर्ष में अगर हैं तो बदुआगोदाम की लड़ाई जरूर जीतेंगे। धरना को विनोद सिंह ,श्रीराम सिहं, राम नवल दयाशंकर सिंह शिव कुमार सती राम यादव महानंद हरिंदर फेकू हरिश्चंद्र विजय गुप्ता राम नारायण वर्मा स्वामीनाथ जय प्रकाश विजय गुप्ता अलगू और सामाजिक परिवर्तन के नेता मास्टर राधेश्याम यादव कथा किसान मजदूर सभा के नेता टेल्हू राम ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed