{"_id":"5c114c02bdec2241ca08fd2e","slug":"41544637442-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेश की ईमानदारी की मिशाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेश की ईमानदारी की मिशाल
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरपुर। थाना क्षेत्र की छतरपुर निवासी जितेंद्र सिंह की पत्नी कंचन सिंह का गिरा हुआ बैंक पासबुक, 3650 रूपये और पायल को एक राहगीर ने उन तक पहुंचा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की। कंचन ने उसका शुक्रिया अदा किया।
हुआ यूं कि बुधवार की सुबह 10 बजे कंचन सिंह घर से पहसा बाजार स्वर्णकार की दुकान पर पायल बदलने व बैंक के काम से गई थीं। एक छोटे थैले में सेन्ट्रल बैक की पासबुक, पर्स में तीन हजार 650 रुपये व एक पायल थी। मुख्य सडक पर उनका थैला सरक कर गिर गया। इसकी जानकारी उन्हें नहीं हो पाई। जब वह सोनार की दुकान पर गयी तो थैला उसके पास नहीं था। परेशान होकर वह थैले को ढूंढते हुए घर पहुंच गईं। उसी समय स्टेशनरी की दुकान करने वाले पहसा मोहिद्दीनपुर निवासी अमरजीत चौहान पुत्र रामाकांत चौहान को सड़क पर गिरा थैला मिला। जिसमें रखी पासबुक पर पता देख वह कंचन के घर जा पहुंचा और उनका सामान वापस किया। कंचन सिंह ने उसका शुक्रिया अदा किया। जबकि वहां मौजूद परिजनों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने उसकी ईमानदारी की सराहना की।