{"_id":"5c0bfeb6bdec22414f578bd8","slug":"41544289974-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशव्यापी आम हडताल को सफल बनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशव्यापी आम हडताल को सफल बनाने का आह्वान
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के तत्वाधान मे शनिवार को नगर के सहादतपुरा हाइडिल कालोनी परिसर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में बैठक हुई। एटक के जिलाध्यक्ष रामअवतार सिंह ने कहा की सरकार ने मजदूरों, किसानों से जो वादा किया था उसको पूरा न करते हुए श्रमिकों पर श्रमिक विरोधी कानूनों के माध्यम से हमलावर हो गई है। जिसे देखते हुए समस्त राष्ट्रीय श्रमिक संगठनों एवं राज्य कर्मचारियों की तरफ से प्रस्तावित आठ, नौ जनवरी को दो दिवसीय देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।
सूर्यदेव पांडेय ने कहा कि राफेल विमान समझौते में देश के नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र के एचएएल से प्रस्तावित ठेका निरस्त कर के निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया है। अंत में प्रस्तावित दो दिवसीय देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में रामअवतार सिंह, सूर्यदेव पांडेय, प्रमोद कुमार राय, विक्रम राम, सोनू, प्रदीप कुमार मौर्या, अंकुर श्रीवास्तव, धीरज कुमार, शिवकुमार प्रसाद, सीताराम कुशवाहा, रामाश्रय यादव, विवेकानंद गुप्ता आदि शामिल रहे।