{"_id":"5c0bf8e5bdec224168292482","slug":"41544288485-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी की निकासी ना होने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी की निकासी ना होने पर किया प्रदर्शन
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदे पानी की निकासी ना होने पर किया प्रदर्शन
मधुबन। नगर पंचायत मधुबन के वार्ड 14 में पानी की निकासी का इंतजाम ना होने पर शनिवार को स्कूली बच्चों के साथ लोगों ने ने सुग्गी चौरी मार्ग पर 30 मिनट तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेताया कि शीघ्र समस्या का निस्तारण ना होने पर नगर पंचायत का घेेराव किया जाएगा।
नगर पंचायत के वार्ड 14 में पानी की निकासी को लेकर नाली निर्माण ना कराए जाने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बहता है। स्थानीय लोगों द्वारा कईबार शिकायतों के बाद भी नाली निर्माण ना होने के चलते लोगों को गंदे पानी के बीच से निकलने को मजबूर होते है। शनिवार की सुबह 9 बजे स्थानीय लोगों के साथ स्कूली बच्चों ने पानी की निकासी की मांग को लेकर सुग्गीचौरी मार्ग पर 30 मिनट तक नारेबाजी की। साथ ही चेताया कि शीघ्र नाली निर्माण ना होने पर नगर पंचायत का घेराव करने के साथ सड़क जाम करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रियांसी, अंजली, अमरजीत, अदिती, सागर, आर्यन आदि मौजूद रहे।