{"_id":"5bd890d5bdec221e2f5b5d82","slug":"41540919509-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति समिति की बैठक
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। आगामी दीपावली लक्ष्मी पूजा व छठ आदि त्योहार के मद्देनजर मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अतुल वत्स ने किया। इस दौरान अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही कानून की हद से बाहर जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई किए जाने की चेतावनी दी।
अपने संबोधन में उपजिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि त्योहार मिलजुल कर मनाने से इसकी खुशी और बढ़ जाती है। कहा कि दीपावली खुशी प्यार और शांति का पर्व है। पवित्र मन और प्यार भरे माहौल में इसे मनाने से इसकी पवित्रता कायम रखी जा सकती है। कहा की प्रशासन त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। श्री वत्स ने मुहम्मदाबाद, खैराबाद, अतरारी वलीदपुर आदि स्थानों पर ढीले तारों को बांधने और बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ आलोक जायसवाल ने कहा कि सभी मूर्ति संचालक अपने मूर्ति के विसर्जन का रूट चार्ज उपलब्ध करा दें। कहा कि पांडाल में किसी भी प्रकार का विस्फोटक व ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग ने करें। निर्धारित ऊंचाई से अधिक मूर्ति व डीजे का उपयोग नहीं करने दिया जाएगा। इस अवसर पर कोतवाल एमपी सिंह, अधिशासी अधिकारी रामसमुख, नीतेश गौरव, चेयरमैन शकील अंसारी, पूर्व अध्यक्ष लालजी वर्मा, डॉक्टर एनामुल्लाह, रामू यादव प्रधान, विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी, उमाशंकर सिंह आदि ने विचार रखा।