फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान: राजीव

भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान: राजीव

Thu, 04 Oct 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान: राजीव
घोसी। समाजवादी पार्टी विधानसभा घोसी के तत्वावधान में वृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने केंद्र, प्रदेश सरकार को जनविरोधी बताने के साथ लोगो को जाति धर्म के आधार पर बांटने का आरोप लगाया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि भाजपा सरकार में हर कोई परेशान है। किसानों द्वारा हक मांगने पर उनके ऊपर लाठीचार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जीएसटी, नोटबंदी से व्यापारियों, छोटे कारोबारियों को सड़क पर ला दिया गया। केंद्र सरकार की गलत नीति के चलते छोटे, मझोले उद्योगबंद हो रहे है। लाखो नौजवान बेकार होकर दरदर भटक रहे हैं। लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। वहीं पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि जाति धर्म के नाम पर लोगों को बाटने का कार्य भाजपा कर रही है। वहीं ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह ने कहा प्रदेश में गुंडागर्दी, बलात्कार, जातिपात का बोल बाला है। हर वर्ग भाजपा के घोले इस जहर से परेशान है। जिले में विकास कार्य ठप है। सड़कों पर बने गहरे गड्ढे भाजपा के विकास की पोल खोल रहे है। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को जुटने की अपील की। साथ ही पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क करने की बात कही। बूथ सम्मेलन को विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने भी संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव और संचालन राजेंद्र नाथ पांडेय ने किया। बूथ सम्मेलन को प्रमुख रूप से अल्ताफ अंसारी, खुर्शीद खान, ममता चंद्रा, शैलेंद्र यादव साधु, गोपाल साहनी, मुन्ना यादव, यादवेंद्र यादव, रामहरि चौहान, लालचंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed