{"_id":"5b3a75e84f1c1bf4568b45ef","slug":"41530557928-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक ने कार्यालय में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान मालिक ने कार्यालय में जड़ा ताला
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
घोसी नगर में स्टेट बैंक के पास स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर सोमवार को कई वर्षों से किराया न देने को लेकर मकान मालिक ने ताला बंद कर दिया। एसडीओ राजेश प्रसाद के एक माह के अंदर किराया देने के आश्वासन के बाद ताला खुला।
नगर के स्टेट बैंक एटीएम के पास बिजली विभाग का कार्यालय वर्ष 2012 से रामबली सिंह के मकान में चल रहा है। मकान मालिक द्वारा एसडीओ को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2013 से अब तक किराया नहीं मिला है। लिखित और मौखिक शिकायत के बाद भी किराया नहीं दिया गया। सोमवार को मकान मालिक तेजबहादुर सिंह ने कार्यालय में तालाबंदी कर दी। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे एसडीओ राजेश प्रसाद ने समझाकर तथा एक माह के अंदर किराया देने की बात कही। उपखंड अधिकारी राजेश प्रसाद ने बताया कि मकान मालिक से किरायानामा के लिए कराए गए अनुबंध में कुछ कमी थी। शीघ्र ही निस्तारण कराकर किराया भुगतान कर दिया जाएगा।