फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नाबालिग के साथ दुराचार के मामले में दो की जमानत खारिज

नाबालिग के साथ दुराचार के मामले में दो की जमानत खारिज

Sun, 01 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुराचार के मामले में दो की जमानत खारिज
मऊ। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक वीरनायक सिंह ने नाबालिग युवतियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उनके साथ दुराचार करने के दो मामलों में दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी। एडीजे ने यह आदेश बचाव पक्ष और एसपीओ के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पारित किया।
विज्ञापन

पहला मामला हलधरपुर थाना क्षेत्र का है। वादी मुकदमा की नाबालिग लड़की को आरोपी पांच मई 2018 को बहला फुसलाकर भगा ले गया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ दुराचार किया। मामले में आरोपी पिण्डोहरी गांव निवासी जयबहादुर पुत्र लल्लन की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। अर्जी पर बचाव पक्ष और एसपीओ के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद एडीजे ने जमानत अर्जी खारिज कर दिया। दूसरा मामला कोतवाली घोसी क्षेत्र का है। वादी मुकदमा की 14 वर्षीय पोती को आरोपी 10 मई 2018 की रात्रि में बहला फुसला कर भगा ले गया। इस दौरान मोटरसाइकिल भी लेकर चला गया। मामले में आरोपी पांडेयपार गांव निवासी अमन उर्फ सत्यप्रकाश पुत्र अनिल कुमार सिंह की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। अर्जी पर बचाव पक्ष और एसपीओ के तर्को को सुनने के बाद जमानत अर्जी खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed