{"_id":"5a8ef7b04f1c1bd34b8ba436","slug":"41519318960-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम एनएसएस शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम एनएसएस शिविर
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मधुबन। ब्लाक के मधुबन-मझवारा शहीद मार्ग स्थित श्रीकृष्णा अंबेडकर महाविद्यालय प्रागंण में गुरुवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले एनएसएस कैड्टस ने क्षेत्र के मैडम क्यूरी चिल्ड्रेन स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर के शुभारंभ पर एनएसएस कैड्टस द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत छात्रों ने शिविर में पर्यावरण गीत, एकांकी और सामाजिक गीत प्रस्तुत करके मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज प्रबंधक हरिश्चन्द्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व के विकास के लिए एक सशक्त माध्यम है। जिससे छात्र समाज और राष्ट्र के सरोकारों से जुड़कर अपने जीवन को सार्थक बनाता है। विशिष्ट अतिथि प्राचार्या सीमा यादव ने एनएसएस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की लोगों से अपील की। इस मौके पर डा. उमेश, डा. रामदुलारे यादव, विनोद, डा. हरिवंश मौर्य, डा. इरफान आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इसी क्रम में रानीपुर ब्लाक के पलिया स्थित बाबा भृगु महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्टीय सेवा योजना के दूसरे दिन एनएसएस कैड्टस की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली के दौरान छात्रों ने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व बताते हुए बेटियों को शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले रैली को हरी झंडी कॉलेज के प्रबंधक रामविलास दुबे ने दिखाकर रवाना किया।