{"_id":"5a8da6254f1c1bb5568b51e6","slug":"41519232549-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज क्षेत्र के ज्ञानोदय बाल जूनियर हाई स्कूल के परिसर में बुधवार को प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया, पौधरोपण, सिस्मोग्राफ, वायु प्रदूषण, सूर्यग्रहण एवं स्वच्छता की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें बच्चों ने माडल प्रदर्शनी के जरिए विज्ञान के रहस्यों को बताया।
प्रदर्शनी निरीक्षण के बाद मुख्य अतिथि राम प्यारे राय ने कहा कि अगर बच्चों में ऐसी ही लगन हो तो वे दुनिया को बहुत कुछ दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट-प्रदर्शनी से बच्चों में विज्ञान के प्रति काफी ललक पैदा होती है और काफी कुछ कर भी जाते हैं। उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने की बात कही। विशिष्ठ अतिथि गौरी शंकर त्रिपाठी ने कहा कि विज्ञान से समाज में व्यापक बदलाव आया है। यही कारण छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ी है। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कक्षा सात के बच्चे प्रथम स्थान, कक्षा आठ के छात्र द्वितीय स्थान तथा कक्षा के छह के छात्र तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर पर कक्षा पांच के बच्चे प्रथम, कक्षा तीन के बच्चे द्वितीय तथा एक के बच्चे प्रथम स्थान पर रहे। अंत में प्रबंधक ओम प्रकाश गुप्ता ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।