{"_id":"5a6239784f1c1b62268b5596","slug":"41516386680-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी की निकासी न होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी की निकासी न होने से परेशानी
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज । कसारा मोड़ से रेलवे क्रासिंग तक प्रधान मंत्री सड़क योजना द्वारा किनारे रिहायशी घरों के गंदे पानी की निकासी के लिए बनाया जा रहा नाला निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी रेलवे लाइन के पास जमा हो रहा है। गंदे पानी के जमा होने से आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। हालांकि अधूरे निर्माण को पूरा कराने की मांग लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से की है।
विकास खंड के कसारा मोड़ से कसारा तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क और नाले का निर्माण गत वर्ष कराया गया था। ऐसे में विभाग की ओर से बनाए जा रहे नाले से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी को लेकर लापरवाही बरती गई। नाला को को नगर पंचायत के नाले से जोड़ते हुए रेलवे क्रासिंग के पहले ही पुलिया के पास मिला दिया गया। इससे आस पास की बस्तियों के मकानों से निकलने वाला गंदा पानी रेलवे लाइन के पास एकत्रित गंदे पानी से उठने वाली दुर्गन्ध से आस पास के लोगो का जीना दूभर हो गया है।इस संबंध में स्थानीय निवासी पंकज राय ,शत्रुघ्न सिंह ,राजेश गुप्ता ,दिनेश गप्ता ,आदि का कहना हैं इस समस्या को लेकर उनके द्ववारा कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत कर चुके हैं। ब्यूरो।