{"_id":"5a316b8e4f1c1b59678c1ed4","slug":"41513188238-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के प्रमुख मार्ग बनेंगे नान वेंडिंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के प्रमुख मार्ग बनेंगे नान वेंडिंग जोन
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शहर में विधिवत नई सरकार का गठन हो गया है। नगरपालिका को साथ सुथरा बनाने सहित विभिन्न जनसमस्याएं मुंह बाएं खड़ी है। नवनिर्वाचित चेयरमैन तैयब पालकी ने नगर को साफ सुथरा बनाने, जाम समस्या से निजात दिलाने सहित बुनियादी सुविधाओं को बहाल कराने की कार्ययोजना बनाने की बात कही है।
नगरपालिका की आबादी 313867 है। शहर के प्रमुख मार्गो पर अतिक्रमण होने के चलते हमेशा जाम की स्थिति रहती है। इससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है। बुनियादी सुविधाएं बहाल न होने से नगरवासियों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष ने फेरी नीति के तहत पटरी दुकानदारों को 20 चिह्नित स्थानों पर रोजगार करने की व्यवस्था किया जाएगा। साथ ही प्रमुख मार्गों को वनवे बनाकर, पार्किंग आदि की व्यवस्था कर जाम समस्या से निजात दिलाने की बात कही है। मऊ को नगरपालिका का दर्जा मिलने के दशकों बाद भी नगर को साफ सुथरा नहीं किया जा सका है। कूड़ा निस्तारण योजना का क्रियान्वयन ठंडे बस्ते में पड़ा है। इसके चलते नगर के अधिकांश वार्डो में साफ सफाई की व्यवस्था दयनीय है। नदी के बंधे के पास सहित खाली जमीनों पर कूड़ा गिराए जाने के चलते हमेशा दुर्गंध उठती रहती है। इसके चलते लोगों को नाक मुंह बंद कर आना जाना पड़ता है।
अब नगरपालिका चेयरमैन का कहना है कि डोर टू डोर कूड़े का कलेक्शन तथा ट्रांसपोर्टेशन सहित दो बिंदुओं पर काम हो रहा है। कूड़ा निस्तारण यंत्र पालिका स्तर से न लगने की स्थिति में शासन स्तर से बात कर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। नगर में छुट्टा पशुओं के घूमते रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरपालिका चेयरमैन ने बेसहारा पशु योजना के तहत कवर्ड गोशाला के लिए भूमि को चिंहित कर लिया गया है। आगे की प्रक्रिया चल रही है। नगरपालिका के दूर वाले कई वार्डो में पेयजल सुविधा बहाल नहीं हो सकी है। नवनिर्वाचित चेयरमैन ने अमृत योजना के तहत दिसंबर 2018 तक घर-घर पानी पहुंचा दिया जाएगा। नगरपालिका के विभिन्न मुहल्लों में सार्वजनिक नालियां जाम पड़ी हैं। नवनिर्वाचित चेयरमैन ने नाले का निर्माण कार्य कराकर सभी नालियों को कनेक्ट कर जलनिकासी की समस्या से निजात दिलाने की बात कही है। वहीं वार्डो में मांग के सापेक्ष स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई जा सकी है। पालिका की तरफ से स्ट्रीट लाइटें जो भी लगाई गई हैं तमाम स्थानों पर खराब पड़ी हैं। नवनिर्वाचित चेयरमैन तैयब पालकी ने एलईडी लाइट लगाकर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।