फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   इलाज में लापरवाही को लेकर मरीज के परिवाजनों ने काटा बवाल

इलाज में लापरवाही को लेकर मरीज के परिवाजनों ने काटा बवाल

Sat, 02 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
इलाज में लापरवाही को लेकर मरीज के परिवाजनों ने काटा बवाल
मधुबन।थाना क्षेत्र के फतेहपुर मंडाव में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीती रात इलाज में लापरवाही को लेकर कुछ लोगों ने जमकर हंगामा काटा।चिकित्सक के टेबल पर रखे सामानों को फेंक दिया।मामला बिगड़ता देख चिकित्सक ने पुलिस को फोन कर दिया।सूचना पाते ही पुलिस अस्पताल पर पहुंची और एक लड़के को हिरासत में ले लिया।इस संबंध में डॉक्टरों ने पुलिस को चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने संबंधी तहरीर दिया है।मारपीट के कारण शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल कर दिया।जिससे मरीज बेहाल रहे और प्राइवेट डॉक्टरों के भरोसे इलाज कराते देखे गए।घटना की सूचना पाकर सीएमओ ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर डॉक्टरों को आश्वस्त किया।डाक्टर अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स लगाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

गुरुवार की देर रात लगभग 11 बजे कटघरा शंकर के कुछ लोग एक मरीज को लेकर गए।पीड़ितों का आरोप है कि इसके पहले एक मरीज बाहर लेटी थी जिसका कोई सुधि लेने वाला नहीं था।उसके बाद हम लोगों के साथ भी लेटलतीफी हो रही थी तो मरीज के साथ आए लोगों का गुस्सा भड़क गया।इसके बाद दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मामला मारपीट में बदल गया।अस्पताल परिसर में शोर सुनकर अस्पताल के सारे कर्मचारी आ गए और हंगामा करने वालो को दौड़ा कर एक को डॉक्टरों ने पकड़कर पीटा और पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।इस संबंध में डॉक्टर ने मारपीट की तहरीर स्थानीय थाने में दी।इसके बाद शुक्रवार को डॉक्टरों और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य केंद्र पर ताला जड़कर हड़ताल कर सुरक्षा की मांग करने लगे।घटना की जानकारी होने पर सीएमओ ने अस्पताल पर जाकर मौके का निरीक्षण किया और डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर पुलिस कप्तान से बात करने का आश्वासन दिया।अस्पताल में दवा कम होने की आम जनता की शिकायत पर सीएमओ ने जल्दी ही दवा भेजने की बात कही।बावजूद इसके देर शाम तक मरीज भटकते रहे।इस सम्बंध में सीएमओ सतीश चंद्र सिंह का कहना था कि आए दिन मारपीट की घटना से मरीजों पर असर पड़ता है।यह ठीक नहीं है।इसे रोका जाना चाहिए।दवा की कमी और इस घटना की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed