{"_id":"59e4fd374f1c1b6a678b6401","slug":"41508179255-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बड़े वाहनों का प्रवेश शहर में रहेगा वर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बड़े वाहनों का प्रवेश शहर में रहेगा वर्जित
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। दीपावली के पर्व पर धनतेरस से लेकर बड़ी दीपावली तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। रूट डायवर्जन कर भीड़ को नियंत्रित कर जाम न लगे इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है।इसके अलावा धनतेस के अवसर पर ग्राहकों और दूकानदारों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान फोर्स तो तैनात रहेंगी। साथ ही साथ मोबाइल टीमें भी चक्रमण करेंगी।
पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के निर्देश पर आजमगढ़ की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को शहर के अंदर से मिर्जाहादीपुरा तक आने पर प्रतिबंध रहेगा। तीन पहिया, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन सभी बाईपास रोड से होकर चलेंगे। गोरखपुर से आने वाले भारी वाहन बलिया मोड़ से बलिया की तरफ जाएंगे वह गोरखपुर से गाजीपुर जाने के लिए भीजी गाजीपुर तिराहा होते हुए गाजीपुर के लिए जाएंगे। बलिया से आने वाले वाहनों को आजमगढ को जाने के लिए डाड़ी मोड़, मतलूपुर मोड़ के लिए मोड़ा गया है जबकि गाजीपुर जाने के लिए भीटी से गाजीपुर तिराहा होते हुए गाजीपुर के लिए जाने का रूट बनाया गया है। गाजीपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन को बलिया मोड़ से हलधरपुर होते हुए बलिया भेजा जाएगा, गोरखपुर जाने वालों को कोपागंज होते हुए जब कि आजमगढ़ जाने के लिए डाड़ी चट्टी से मोड़ा जाएगा। शहर में तीन पहिया, चार पहिया वाहनों को मुंशीपुरा तिराहा से प्रतिबंध लगा रहेगा। मतलूपुर मोड़ से मिर्जाहादीपुरा तिराहा की तरफ प्रतिबंध रहेगा। सलाहाबाद मोड़ से मुंशीपुरा तिराहा की तरफ जाने पर प्रतिबंध रहेगा। रोडवेज तिराहा से तीन पहिया व चार पहिया व चार पहिया वाहनों का मुंशीपुरा तिराहा की तरफ जाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेेगा। मुंशीपुरा तिराहा की तरफ जाने पर भी पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। टीसीआई मोड़ से रेलवे फाटक तक तीन पहिया, चार पहिया व ई-रिक्शा पर भी प्रतिबंध रहेगा।