फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जनपदीय माध्यमिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में घोसी अव्वल

जनपदीय माध्यमिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में घोसी अव्वल

Thu, 05 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
जनपदीय माध्यमिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में घोसी अव्वल
मधुबन। क्षेत्र के तरुण इंटर कालेज कुंडा कुचाई के प्रांगण में 28 वां जनपदीय माध्यमिक विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। इसमें क्रिकेट, वालीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता में घोसी तहसील ओवरऑल चैंपियन रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ विजय प्रकाश सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ विजय प्रकाश सिंह ने कहा कि खेल के मैदान से निकले प्रतिभागी आज देश विदेश में अपना परचम लहरा रहे हैं। आज शिक्षक बंधुओ को शिक्षा के अलावा खेल में भी रूचि बढ़ाने की जरूरत है, जिससे ज्यादा से ज्यादा छात्रों को इस लायक बनाएं कि वह अपना भविष्य खेलकूद में भी तलाशें। खेल से मन मस्तिष्क जब स्वस्थ रहेगा तो बच्चो का भविष्य भी उज्ज्वल होगा। प्रतियोगिता में जीत से बच्चा ऊंचाई की तरफ अग्रसर होगा तो हारने वाले बच्चे भी कड़ी मेहनत कर मुकाम हासिल करने के प्रति प्रेरित होंगे। उन्होंने हारने वाले बच्चों को दुगुने उत्साह से अगले वर्ष होने वाले क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए जुट जाने का आह्वान किया। विगत कई दिनों से चल रही प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें एथेलेटिक्स, क्रिकेट, वालीबाल, फुटबाल और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें घोषी तहसील ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि इन्हीं खेलों में मुहम्मदाबाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से मधुबन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके लिए टीमों को डीआईओएस ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अंत मे कार्यकारी प्रधानाचार्य एवं संयोजक उमेशचंद पांडेय ने सभी अतिथियों और बच्चों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य बंगी यादव, प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी,प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष रमाकांत यादव, अमोघदर्शन त्रिपाठी, जनार्दन पांडेय, डॉ दिवाकर राय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed