फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   खुले में शौच न करने के लिए प्रधान ने छेड़ा अभियान

खुले में शौच न करने के लिए प्रधान ने छेड़ा अभियान

Sun, 17 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खुले में शौच न करने के लिए प्रधान ने छेड़ा अभियान
कोपागंज। स्वच्छता अभियान से प्रेरित फिरोजपुर गांव के प्रधान ने अपने ग्राम सभा को स्वच्छ और खुले में शौच से मुक्ति करने के लिए अभियान छेड़ दिया है। इसके लिए वो बीते एक सप्ताह से तड़के लाउडस्पीकर लेकर लोगों को स्वच्छता संदेश देते हुए खुले में शौच करने से रोकने का संदेश देते हैं।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लॉक के ग्राम सभा फिरोजपुर के महिला ग्राम प्रधान तेतरी देवी और उनके पति राम अवतार राम मोदी के स्वच्छ्ता अभियान से प्रेरित हो अपने ग्राम सभा फिरोजपुर को अक्टूबर तक खुले में शौच से मुक्त ग्राम सभा बनाने की ठान लिया है। इसके लिए वे तड़के सुबह व शाम उठकर रिक्शे में लाउडस्पीकर बांध पुरे गांव का चक्कर लगा रहे है। साथ साथ लोगो को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में बता रहे है। सड़क के किनारे शौच करते पकडे जाने पर खुद उनको शर्मिंदा करने के लिए अपने हाथो उनका मैला फेंक लोगों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित कर रहें हैं। प्रधान के कार्य का गांव के नौवजवानों के अलावा घरेलू महिलाओं का भी खूब समर्थन मिल रहा है। प्रधान के इस कार्य की चर्चा पुरे क्षेत्र में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed