फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Board Exam 2025: 40 question papers missing from sealed packets during Intermediate Mathematics exam in mau

UP Board Exam 2025: 12वीं की गणित की परीक्षा के दौरान सीलबंद पैकेट से कम निकले 40 प्रश्नपत्र, ये है पूरा मामला

Fri, 27 Feb 2026 09:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 09:24 AM IST
सार

मऊ जिले में इंटरमीडिएट की गणित की परीक्षा के दौरान सीलबंद पैकेट से 40 प्रश्नपत्र कम निकले। इस दौरान पांच दूसरे नजदीकी परीक्षा केंद्रों से पेपर मंगवा कर बंटवाया गया। इस वजह से एक कक्ष की परीक्षा लगभग डेढ़ घंटे देर से शुरू हुई। 

विज्ञापन
UP Board Exam 2025: 40 question papers missing from sealed packets during Intermediate Mathematics exam in mau
UP Board Exam 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में लापरवाही उजागर हुई है। 23 फरवरी को परीक्षा केंद्र श्री दुर्गाजी इंटर कॉलेज में इंटर की गणित की परीक्षा के समय सीलबंद पैकेट से 40 पेपर कम निकले।
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक की सूचना पर डीआईओएस और मंडलीय पर्यवेक्षक पहुंचे और पांच दूसरे नजदीकी परीक्षा केंद्रों से पेपर मंगवा कर बंटवाया। इसके चलते एक कक्ष की परीक्षा लगभग डेढ़ घंटे देर से शुरू हुई। इन दोनों अधिकारियों की देखरेख में अतिरिक्त समय देकर पेपर पूरा कराया गया।
विज्ञापन


डीआईओएस गौतम प्रसाद ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को भेजे गए पत्र में बताया कि परीक्षा केंद्र 1006 श्री दुर्गाजी इंटर कॉलेज चिउटीडाड में 23 फरवरी को दूसरी पाली में इंटर के गणित विषय का प्रश्नपत्र कोड 324 था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Crime News: बहू ने पड़ोसी के साथ मिलकर की सास की हत्या, प्रेमिका ने प्रेमी के घर किया हंगामा; खबरें


इसके ओपी सीरियल नंबर 70042651 से 70042710 मेन कवर पर 60 पेपर दर्ज था, लेकिन सीलबंद पैकेट खोलने के बाद केवल 20 प्रश्नपत्र निकले। केंद्र व्यवस्थापक ने इसकी जानकारी दी।

डीआईओएस ने बताया कि पांच नजदीकी परीक्षा केंद्रों से पेपर मंगवाए गए। इस कारण पेपर लगभग डेढ़ घंटे देर से शुरू हुआ। मंडलीय पर्यवेक्षक राजेंद्र प्रसाद और उनकी मॉनिटरिंग में अतिरिक्त समय देकर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed