फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   40 percent of children in secondary schools are deprived of online education:

ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित हैं माध्यमिक विद्यालयों में 40 प्रतिशत बच्चे:

Wed, 05 May 2021 09:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
40 percent of children in secondary schools are deprived of online education:
मऊ। कोरोना संक्रमण के चलते जिले के माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होने के ढाई माह बाद भी शत प्रतिशत बच्चे पढ़ाई से नहीं जुड़ सके हैं। अब तक 60 प्रतिशत बच्चे ही ऑनलाइन शिक्षा हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 14 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त विद्यालय सहित 419 मान्यता प्राप्त विद्यालयों में लगभग 2.21 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। नया शिक्षा सत्र शुरू हुए 35 दिन बीत गया, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते माध्यमिक विद्यालय बंद चल रहे हैं। शासन की तरफ से माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने का फरमान जारी किया गया। शासन के निर्देश के बाद माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की गई। अभी तक लगभग 60 प्रतिशत बच्चे ही आनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि स्वयंप्रभा चैनल से 52 प्रतिशत बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। विभाग की तरफ से प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय का वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। वाट्सग्रुप से बच्चों को जोड़ा गया है। व्हाट्सएप में शिक्षकों की तरफ से वीडियो अपलोड किया जाता है। साथ ही छात्र छात्राओं द्वारा हल किए होमवर्क की जांच भी की जाती है। विभागीय अधिकारियों की तरफ से ऑनलाइन मानीटरिंग भी की जाती है। विभाग की तरफ से अभिभावकों को प्रेरित कर बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। अब तक 28 प्रतिशत बच्चे ऑनलाइन शिक्षा से वंचित हैं।
विज्ञापन

इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि प्रति माह ऑनलाइन पढ़ाई का प्रतिशत तेजी से बढ़ रहा है। शत प्रतिशत बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई से जोड़ने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है। ऑनलाइन शिक्षा की मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed