फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   40 passengers cautch without ticket

मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में बिना टिकट 40 यात्री धराए

Sat, 20 Jul 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
40 passengers cautch without ticket
मऊ/इंदारा। रेलवे द्वारा शुक्रवार को मऊ जंक्शन तथा इंदारा जंक्शन पर मजिस्ट्रेट विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों में टीम ने बिना टिकट यात्रा करने वाले 40 लोगों को पकड़ा। जिन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उनसे 40 हजार रुपये से ज्यादा का पेनाल्टी वसूल कर उन्हें छोड़ दिया गया। दोनों जंक्शन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को मजिस्ट्रेट विजय कुमार, डीसीआइ शरनाम सिंह मीणा के नेतृत्व में सबसे पहले मऊ जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके बाद टीम इंदारा जंक्शन पहुंची। इंदारा जंक्शन पर मजिस्ट्रेट बस देख व चेकिंग की भनक लगते ही बुकिंग खिड़कियों पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई। उधर, प्लेटफार्म पर अपने लोगों को पहुंचाने आए बिना प्लेटफार्म टिकट के लोगों को भी जब इस बात की भनक लगी तो वे भी आनन-फानन में प्लेटफार्म छोड़ दिए। वहीं कुछ लोग टिकट खिड़कियों पर प्लेटफार्म टिकट की मांग करते भी दिखे। अभियान में टिकट निरीक्षकों ने 40 से अधिक यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा, जिन्हें बाद में मजिस्ट्रेट विजय कुमार सिंह के समक्ष पेश किया गया। जुर्माना भरने पर 40 यात्रियों को छोड़ दिया गया, लगभग 40 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। टीम द्वारा इस दौरान इंटरसिटी एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, बलिया शाहगंज पैसेंजर, शाहगंज से बलिया सवारी गाड़ी, वाराणसी से भटनी सवारी गाड़ी तथा कृषक एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान चलाया। इस अवसर पर सीटीआइ अरुण कुमार, आरपीएफ प्रभारी विजय यादव, एसआई सुधीर राय, भरत गुप्ता, राजेश राय, प्रमोद दुबे, संजय मिश्रा, अशोक सिंह, राजनाथ, पुखराज मीणा, राम प्रभाव यादव, संजय, असलम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed