फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   38 thousand 585 cases were settled in National Lok Adalat

Mau News: राष्ट्रीय लोक अदालत मे 38 हजार 585 मामलों का हुआ निस्तारण

Mon, 22 May 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
38 thousand 585 cases were settled in National Lok Adalat
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को दीवानी कचहरी में जिला जज रामेश्वर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकृति के 38 हजार 585 वादों का निस्तारण करते हुए 14 लाख आठ हजार 570 रूपये अर्थदंड जमा कराया गया। वहीं वाहन दुर्घटना के 40 मामलों में एक करोड 61 लाख 56 हजार रूपये क्षतिपूर्ति दिलाई गई तथा एक करोड़ सात लाख 54 हजार 704 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र हुआ जारी हुआ। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे अभिनय कुमार मिश्रा ने बताया कि लोक अदालत में जिला जज रामेश्वर ने आठ मामलों का निस्तारण किया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रिजवानुल हक ने 23 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया। वहीं अपर प्रधान न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक आनंद प्रकाश सिंह ने 29 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कोर्ट नंबर दो पंकज मिश्रा ने 26 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया। वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के 40 मामलों का निस्तारण करते हुए एक करोड़ 61 लाख 56 हजार रूपये पीडिता पक्ष को क्षतिपूर्ति दिलाई गई। एडीजे कोर्ट नंबर एक अशोक कुमार ने तीन मामले का निस्तारण किया। एडीजे कोर्ट नंबर चार दिनेश कुमार चौरसिया ने विद्युत एक्ट के 115 मामलों का निस्तारण किया। एडीजे पाक्सो कोर्ट राजवीर सिंह ने 28 मामलों का निस्तारण करते हुए 14 हजार रूपये अर्थदंड जमा कराया।
विज्ञापन

सीजेएम श्वेता चौधरी ने 2650 मामलों का निस्तारण करते हुए 12 लाख 62 हजार 680 रूपये अर्थदंड जमा कराया। सिविल जज सीनियर डिविजन कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने 285 मामलों का निस्तारण करते हुए एक करोड़ सात लाख 54 हजार 704 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रीति भूषण ने 321 मामलों का निस्तारण करते हुए 2760 रूपये अर्थदंड जमा कराया। न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेश सिंह ने 556 मामलों का निस्तारण करते हुए एक लाख 45 हजार 890 रुपया जमा कराया। सिविल जज जूनियर डिवीजन मुहम्मदाबाद गोहना महिमा सिंह ने 95 मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट महिला अपराध प्रियंका आजाद ने 26 मामलों का निस्तारण करते हुए 250 रूपये अर्थदंड जमा कराया। ग्रामीण न्यायालय मधुबन के न्यायाधीश शुभम चौधरी ने 70 मामलों का निस्तारण करते हुए 700 रूपये अर्थदंड जमा कराया। स्पेशल जेएम प्रेमचंद श्रीवास्तव ने 86 मामलों का निस्तारण करते हुए 61 हजार 500 रूपये अर्थदंड जमा कराया। इस दौरान राजस्व के 3306, उपभोक्ता फोरम का 10, नगरपालिका का 229, बीएसएनएल के 27 तथा बैंकों के 339, एआरटीओ ने 238, स्थायी लोक अदालत में दो, विद्युत के 215 मामलों का निस्तारण हुआ। लोक अदालत में सचिव अभिनय कुमार मिश्रा ने सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed