फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   36 was the last day of the nomination

आखिरी दिन 36 ने किया नामांकन

Tue, 14 Feb 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Tue, 14 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
36 was the last day of the nomination
कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को नामांकन करने पहुंची मोंख्तार अंसारी की पत्नी अफसा।
विधानसभा चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। आखिरी दिन कुल 36 प्रत्याशियों ने  नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने वालों में अधिकांश निर्दल प्रत्याशी रहे। मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्सां ने भी सदर एवं घोसी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस प्रकार नामांकन के आखिरी दिन सभी चारों विधानसभा से मिलाकर कुल 68 प्रत्याशी नामांकन दाखिल किया है।  
विज्ञापन



मधुबन विधानसभा से देवेंद्र सिंह ने शिवसेना से, विजय शंकर ने बहुजन मुक्ति पार्टी से, राजू शर्मा ने मोस्ट बैकवर्ड क्लासेज ऑफ इंडिया से, आशुतोष विश्वकर्मा ने देशभक्त निर्माण पार्टी से, रघुबीर यादव ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी से, चंद्रिका पाल ने राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी से, रामकुंवर सिंह ने निर्दल, डॉ. एचएन सिंह पटेल ने निर्दल, श्रीकांत ने निर्दल, रामप्रवेश यादव ने निर्दल, भिरगुन यादव ने रालोद से नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन



घोसी विधानसभा से विवेक राय ने भाकपा से, रामप्यारे ने बहुजन मुक्ति पार्टी से, मोहन ने जन अधिकार पार्टी से, चकलाल ने अंबेडकर समाज पार्टी से ,संजय ने निर्दल, दीनानाथ ने निर्दल, रामसरीख ने निर्दल, अफ्सां अंसारी ने निर्दल नामांकन दाखिल किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन



सदर विधानसभा सीट से लखन ने बहुजन मुक्ति मोर्चा से, हेसामुद्दीन ने निर्दल, हरिनाम ने पीस पार्टी से, अफसा पत्नी मुख्तार न निर्दल के रूप में यहां से भी नामांकन दाखिल किया। जितेंद्र राजभर ने राष्ट्रीय लोकदल पार्टी से, कन्हैया ने अंबेडकर समाज पार्टी से, कौशलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अजीत सिंह चंदेल ने शिवसेना से, मनोज राय ने निर्दल, प्रमोद कुमार ने जन अधिकार पार्टी से, अशोक सिंह ने निर्दल, इंदू ने अंबेडकर नेशनल कांग्रेस से, रामआशीष ने निर्दल तथा परमहंस ने निर्दल के रूप में नामांकन दाखिल किया।



मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र से सूर्यभान ने जन अधिकार पार्टी से, प्रभु ने पिछड़ा वर्ग महापंचायत पार्टी से, मीना ने निर्दल, फौजदार ने बहुजन मुक्ति मोर्चा पार्टी से नामांकन दाखिल किया। इस तरह नामांकन का आखिरी दिन होने के चलते सभी विधानसभाओं की स्थिति साफ हो गई है। नामांकन को लेकर आखिरी दिन काफी गहमा गहमी का माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed