फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   34 voters of 120 years who witnessed subjugation will participate in the democracy festival.

Mau News: परतंत्रता के साक्षी रहे 120 साल के 34 मतदाता लोकतंत्र उत्सव में करेंगे भागीदारी

Mon, 05 Feb 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
34 voters of 120 years who witnessed subjugation will participate in the democracy festival.
मऊ/घोसी। जिले में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है तो अलग-अलग राजनीतिक दल भी अपनी तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।इस बार 16.92 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें 34 वोटर ऐसे हैं, जिनकी उम्र 120 साल से अधिक है। इन मतदाताओं का जन्म आजादी के चार दशक पहले हुआ है। अब प्रशासन इन मतदाताओं का सत्यापन करा रहा है। अगर सेहत साथ देगी तो यह मतदाता न केवल लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लेंगे बल्कि अन्य वोटरों के लिए प्रेरणा बनेंगे।
विज्ञापन

जिले की सभी चार विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची को पुनरीक्षित किया गया है। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होने के बाद 1692519 लोग मतदान करेंगे। इसमें 895643 पुरुष और 796575 महिला मतदाता शामिल हैं। अंतिम मतदाता सूची में 120 वर्ष से अधिक उम्र के 34 मतदाता मिले हैं। इसमें सबसे अधिक घोसी विधानसभा में 15 तो सबसे कम मुहम्मदाबाद गोहना में 2 मतदाता, मधुबन में 12 और सदर में 5 बुजुर्ग मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 16 लाख 92 हजार 519 मतदाताओं में 367 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र सौ साल या इससे अधिक है। इसमें से 100-109 उम्र वर्ग में 357 वोटर, 110-119 उम्र वाले 10 है। इन वोटरों में 198 महिला व 169 पुरुष हैं। इसके अलावा, 4 हजार 198 वोटर ऐसे हैं जिनकी उम्र 90 साल से लेकर 99 साल के बीच है।

50 साल की उम्र के हैं 5 लाख से ज्यादा वोटर
मऊ। 50 साल या इससे अधिक उम्र के जिले में 5 लाख 39 हजार वोटर हैं। इसमें 50 से 59 साल वाले 2 लाख 65 हजार 994 वोटर हैं। जबकि 60 से 69 उम्र में एक लाख 65 हजार 383 वोटर, 70 से 79 उम्र वर्ग में 83 हजार 963 वोटर, 80 से 89 साल के बीच मतदाताओं की संख्या 24 हजार 657 है।

जिले के मतदाताओं में 23 हजार 568 में पहली बार मतदान करेंगे। उनकी उम्र 18 से 19 साल है। 20 से 29 साल के बीच मतदाताओं की संख्या 3 लाख 13 हजार 556 है। 4 लाख 78 हजार 178 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 30 से 39 साल तक है। इन सभी युवा वोटरों की संख्या 8 लाख 15 हजार 302 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed