फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   34 caught without a ticket

बिना टिकट पकड़े गए 34

Fri, 14 Feb 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
34 caught without a ticket
इंदारा रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों को पकड़ा जीआरपी का जवान। - फोटो : MAU
मऊ/ इंदारा। रेलवे मजिस्ट्रेट विजय कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को आरपीएफ की मौजूदगी में मऊ-इंदारा जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने 15 से ज्यादा ट्रेनों की चेकिंग की गई, जिसमें बिना टिकट के 34 यात्रियों को पकड़ा। जहां इनसे करीब 35 हजार से ज्यादा जुर्माना राशि वसूला गया। रेलवे की इस अभियान से बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। शुक्रवार की सुबह टीम ने कृषक एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, भटनी पैसेंजर, बलिय ा पैसेंजर सहित 15 ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मऊ जंक्शन से टीम ने 20 तथा इंदारा जंक्शन से 14 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा। इन यात्रियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां इन यात्रियों से 35 हजार 660 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। रेलवे की इस कार्रवाई से ना केवल बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही, बल्कि सामान्य टिकट लेकर स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों में हड़कंप बनी रही। जहां कई यात्री चेकिंग के बाद कोच से उतरकर सामान्य कोचों की तरफ जाते दिखे। कार्रवाई के दौरान डीसीआई सरनाम सिंह मीणा, सीटीआई अरुण सिंह, आरपीएफ प्रभारी डीके राय, पुखराज मीणा, भरत गुप्ता, मनोज सिंह, सुधीर राय, सुनील सिंह, रामप्रभाव यादव, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed