फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   33.78 lakh saplings were planted in the district

Mau News: जिले में 33.78 लाख पौधे रोपे गए

Wed, 09 Jul 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
33.78 lakh saplings were planted in the district
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बुधवार को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले में 33 लाख 78 हजार 360 पौधों का रोपण किया गया। एक पौधा मां के नाम 2.0 के तहत जल संरक्षण और नदियों का पुनरुद्धार भी किया जा रहा है। तमसा, सरयू सहित अन्य नदियों के दोनों किनारों पर पांच किमी की परिधि में पौधरोपण किया गया। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग लखनऊ के अध्यक्ष बैजनाथ राव ने मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के सरयां में अपनी मां के नाम पर पौधा लगाया। इसके अलावा मंडलायुक्त आजमगढ़ मंडल विवेक कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा, पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, सीडीओ प्रशांत नागर ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि पौधे लगाने से हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहता है। अध्यक्ष द्वारा वहां पर उपस्थित सभी महिलाओं को एक-एक पौधा भी दिया गया। इस दौरान आयोग के सदस्य विनय कुमार ने भी अपनी के नाम पर पौधा लगाए इसके अलावा जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी ने भी भैंसही नदी के किनारे पौधरोपण किया। अध्यक्ष ने भैंसही नदी के जीर्णोद्धार कार्य की काफी सराहना की एवं इसके तटबंधों पर पौधरोपण करने को कहा। उद्यान विभाग की तरफ से पौधरोपण महा अभियान के तहत 113000 पौधों का पौधों का रोपण जनपद के सभी विकास खंडों के 80 से अधिक ग्राम पंचायतों में कराया गया। जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि सभी गांवों के किसानों की रुचि के अनुसार तैयार पौधे अमरूद, नींबू, बेल, जामुन सहजन और शोभादार एवं वानिकी पौधे भी वितरित किए गए। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जियो टैगिंग का कार्य अभी एक सप्ताह अभियान के तौर पर चला कर पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed