{"_id":"5c758ee9bdec22738442be53","slug":"31551208169-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीमती जमीन से पालिका ने गिराया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीमती जमीन से पालिका ने गिराया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर पालिका की करोड़ों की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर पालिका प्रशासन ने दिलेरी दिखाते हुए मंगलवार को ढहा दिया। अतिक्रमण को लेकर का मामला कोर्ट में चल रहा था। जहां कुछ दिन पहले ही कोर्ट ने नगर पालिका के पक्ष में फैसला दिया था। जिसके बाद नगर पालिका द्वारा अतिक्रमणकारी को नोटिस देकर जगह खाली करने को अल्टीमेटम दिया था। बावजूद अतिक्रमण न हटने पर मंगलवार को अतिक्रमण राजस्व अमला तथा पुलिस बल के देखरेख में अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से गिरा दिया गया।नगर पालिका की इस कार्रवाई से मौके पर अफरातफरी मची थी।
नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा नगर में बेशकीमती जमीनों पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम चल रही है। इसीक्रम में मंगलवार को इमलिया स्थित बजंर भूमि आराजी नंबर 27 रकबा 225 कड़ी पर शिवपूजन तथा उसके परिवार के लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया था। जिसको लेकर कई बार नगर पालिका द्वारा नोटिस जारी किया गया, लेकिन अतिक्रमण हटाने के बजाए वो अपने कब्जे को जायज बताते हुए कोर्ट में चला गया था। जहां 8 फरवरी 2019 को कोर्ट ने नगर पालिका के पक्ष में फैसला देते हुए संबंधित जगह को अतिक्रमण माना। जिसके बाद नगर पालिका ने अतिक्रमणकारी को नोटिस देकर जगह खाली करने की चेतावनी दी गई। जहां मंगलवार को राजस्व अमला तथा सरायंलखसी पुलिस की मौजदूगी में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की गई। नपाध्यक्ष ने अतिक्रमण से मुक्त जमीन कीमत करीब चार करोड़ रूपये बताया।