फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अध्यक्ष मंत्री सहित विभिन्न पदो के लिए 14 लोगों ने किया नामांकन

अध्यक्ष मंत्री सहित विभिन्न पदो के लिए 14 लोगों ने किया नामांकन

Mon, 07 Jan 2019 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष मंत्री सहित विभिन्न पदो के लिए 14 लोगों ने किया नामांकन
मऊ। तहसील सदर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और मंत्री सहित 12 पदों पर नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए कुल 14 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें पर्चा दाखिले के दूसरे दिन सोमवार को अध्यक्ष मंत्री सहित विभिन्न पदों पर दस लोगों ने नामांकन किया। वहीं शनिवार को पहले दिन चार लोगों ने नामांकन किया था। नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को होगी। दाखिल पर्चों के अनुसार अध्यक्ष , मंत्री के अलावा शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी और एल्डर कमेटी के सदस्य पीएन सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए बद्रीनाथ सिंह और हसन अली ने पर्चा दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश त्रिपाठी तथा सहमंत्री प्रशासन के लिए पंकज श्रीवास्तव, सहमंत्री पुस्तकालय के लिए राजीव पांडेय तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रेमप्रकाश चौहान ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

वहीं वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए अजीत कुमार श्रीवास्तव , अखिलेश कुमार श्रीवास्तव और सतीश सिंह तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए पवन कुमार श्रीवास्तव ने पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा पहले दिन मंत्री पद के लिए रामआशीष राम और तेजबहादुर सिंह तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए दीपक राय और विवेकानंद तिवारी ने पर्चा दाखिल किया था। नामांकन को लेकर तहसील परिसर में गहमागहमी और ज्यादा देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed