{"_id":"5c2110fcbdec2256ea1955d8","slug":"31545670908-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में नगर स्थित राजीव गांधी महिला महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को जिलास्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोक कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति पेश कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
नेहरू युवा केंद्र केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।लोकगीत की प्रतियोगिता में पुरुषार्थ पांडे की टीम प्रथम स्थान, सोनल सिंह को द्वितीय स्थान, एकांकी की प्रतियोगिता में निवेदिता एवं उनके समूह का एकांकी प्रथम, अजय कुमार कनौजिया द्वितीय स्थान मिला। लोक नृत्य की टीम में बाबू नंदन की टीम प्रथम, संजना एवं उनके समूह को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर डीडीओ विजयशंकर राय ने कहा कि युवाओं की टीम विलुप्त हो रहे भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों धरोहरों को सुरक्षित करने का सर्वाधिक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की प्राचार्य हुमा परवेज तथा महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने सराहनीय योगदान दिया। नेहरू युवा केंद्र के एसीटी ओम प्रकाश मिश्र ने आगत अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन पाठक, जिला व्यायाम प्रशिक्षक शिव गोविंद राय, जिला युवा समन्वयक कपिल देव राम, शेर नारायण सिंह, नरेंद्र तिवारी, अर्जुन राम, अभय कुमार गांधी, शिवानंद राजभर, पियूष श्रीवास्तव, निधि त्रिपाठी, जया राय, धर्मेंद्र राज आदि उपस्थित रहे।