फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एस्ट्रोनामी नाइट कैंप में बच्चों ने किया खगोलीय दूरदर्शीय का अनुभव

एस्ट्रोनामी नाइट कैंप में बच्चों ने किया खगोलीय दूरदर्शीय का अनुभव

Sun, 28 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
एस्ट्रोनामी नाइट कैंप में बच्चों ने किया खगोलीय दूरदर्शीय का अनुभव
नगर के अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल में शनिवार की रात एस्ट्रोनामी नाइट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बच्चो नें खगोलीय दूरदर्शी का अनुभव किया। मुंबई से आए खगोलीय दूरदर्शी तकनीकी विशेषज्ञों के समूह ने प्रस्तुतीकरण किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु तथा उनकी पत्नी सीमा प्रकाश बिंदु ने कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काट कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का प्रारंभ वैज्ञानिक पद्धति द्वारा बच्चों को सौरमंडल के समस्त ग्रहों एवं उपग्रहों से परिचय कराया गया। सभी छात्र-छात्राओं नेे इसका बारीकी से अध्ययन किया। इसके उपरांत एक-एक कर सभी बच्चों को खगोलीय दूरदर्शी यंत्र द्वारा सौरमंडल में हो रहीं दुर्लभ गतिविधियों का सजीव दर्शन कराया गया। आकाशगंगा में हो रहे गतिविधियों को देख कर बच्चों में सौरमंडल को जानने की जिज्ञासा उत्पन्न हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि मऊ जैसे छोटे शहर में इस प्रकार का आयोजन होना अपने आप में एक गौरवशाली पल है। तारामंडल का अवलोकन किया तो स्कूल जीवन की याद ताजा हो गई। डीएम की पत्नी सीमा प्रकाश बिंदु ने कहा कि बच्चों के लिए इस तरह के आयोजन लगातार होने चाहिए। इससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है। जिलाधिकारी ने मुंबई से आए खगोलीय दूरदर्शीय तकनीकी विशेषज्ञों से तारामंडल में हो रहे गतिविधियों के बारे में जाना एवं कुछ प्रश्न भी पूछे। विद्यालय के प्रबंधक राकेश गर्ग ने कहा कि सनबीम स्कूल लगातार इस तरह के आयोजन कराता रहता है, जिससे बच्चों को तरह-तरह की नई जानकारीयां हासिल होती है। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम तिवारी ने कहा कि तकनीकी कार्यक्रम का आयोजन करने से बच्चों को हमारे सौरमंडल को जानने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed