{"_id":"5b3a74cd4f1c1be6568b45e7","slug":"31530557645-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक से अघोषित कटौती की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक से अघोषित कटौती की शिकायत
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक में पिछले कई दिनों से जारी अघोषित कटौती के चलते आक्रोशित लोगों ने कोपागंज में कसारा मोड़ स्थित में भाग लेने आए क्षेत्रीय विधायक फागू चौहान से शिकायत किया। लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने इस संबंध में बिजली विभाग के आला अधिकारियों से बात कर समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
सोमवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए विधायक फागू चौहान को लोगों ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कोपागंज ब्लाक और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में विद्युत सप्लाई दो सब स्टेशन डांडी सबस्टेशन और तड़ियांव सबस्टेशन से सप्लाई होती है। विगत 15 दिनों से दोनों केंद्रों पर अघोषित कटौती से बमुश्किल 24 घंटे में 8 घंटे ही बिजली मिल रही है। समस्या के संबंध में शिकायत करने पर बिजली विभाग द्वारा फाल्ट होने का बहाना बनाते है। लोगों की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए विधायक ने तत्काल मोबाइल पर बिजली विभाग के अधिकारियों से बातकर समस्या पर नाराजगी जताते हुए उसे दूर करने का निर्देश दिया। शिकायत करने वालों में भोला सिंह ,राजन गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, रवि गुप्ता ,मनोज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।