{"_id":"5b197f4f4f1c1b254d8b53e5","slug":"31528397647-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी से बिजली जला रहे तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी से बिजली जला रहे तीन पर केस
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग ने गुरुवार को बकाया राशि की वसूली और बिजली चोरी रोकने के उदेश्य से अभियान चलाया। इस दौरान चोरी से बिजली जला रहे तीन लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जबकि घरेलू कनेक्शन का कामर्शियल उपयोग करने वाले 14 उपभोक्ताओं का कनेक्शन को कामर्शियल में बदला। टीम ने इस दौरान बकाए के रूप में 6 लाख 25 हजार का राजस्व वसूला। टीम की कार्रवाई से नगर में हड़कंप की स्थिति मची रही।
गुरुवार को एसडीओ विवेक पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्र के सूरजपुर गांव में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 54 घरों की जांच की गई। जहां 14 उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन पर कामर्शियल प्रयोग करते पाए गए। जिस पर टीम ने इनके घरेलू कनेेक्शन को कामर्शियल कनेक्शन के रूप में बदल दिया। साथ ही तीन उपभोक्ताओं को चोरी से बिजली चलाने पर दोहरीघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इस दौरान टीम ने बकाया राशि का भुगतान न करने पर 8 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने के साथ 6 लाख 25 हजार रुपए राजस्व वसूल किया। अभियान में अवर अभियंता योगेंद्र प्रसाद दानी, दयानंद, योगेश, पिंटू सहित दूसरे कर्मचारी मौजूद रहे।