{"_id":"6ae798a6ca4e2c62910e9903","slug":"taught-women-the-tricks-of-making-flower-garlands-mau-news-c-295-1-svns1028-154392-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: महिलाओं को फूलों की मालाएं बनाने का सिखाया गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: महिलाओं को फूलों की मालाएं बनाने का सिखाया गुर
विज्ञापन
सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान, सोफीगंज भाटपारा के तत्वाधान में माला बनातीं संगठन की महिलाएं
बोझी। सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सोफीगंज भाटपारा के तत्वावधान में महिला एवं किशोरी संगठनों को प्राकृतिक दिवाली मनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य दिवाली पर घरों को प्राकृतिक और सुगंधित तरीके से सजाने और स्थानीय कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा देना था। इस दौरान महिलाओं को फूलों की मालाएं बनाने, किशोरियों को आम और अशोक की पत्तियों से तोरण द्वार तैयार करने का तरीका सिखाया गया।
रमाबाई महिला संगठन रेवरीडीह भिखारीपुर विकास खंड बडरांव की महिलाओं ने पुष्पमालाएं बनाईं, जबकि लाडली किशोरी संगठन और लाडो किशोरी संगठन भीरा विकास खंड बडरांव की बच्चियों ने अपने हाथों से तोरण द्वार तैयार किए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्लास्टिक और कृत्रिम सजावटी सामग्री के बजाय फूलों और पत्तियों से घर-आंगन सजाने के लिए प्रेरित किया गया। सभी ने हरित एवं प्राकृतिक दिवाली मनाने और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने का संकल्प लिया।
इस दौरान संगठन प्रमुख एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश कुमार पांडेय ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक सुंदरता प्रकृति से जुड़ाव और परंपराओं को सहेजने में है। फूलों और पत्तियों से बनी सजावट न केवल घरों को आकर्षक व सुगंधित बनाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देती है। ऐसी पहल से महिलाओं और किशोरियों में रचनात्मकता बढ़ने के साथ पारंपरिक कला को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर अनीता, रिंकू चौहान, आशा देवी, पुष्पा, पूजा, सुशीला, सुमित्रा, साधना, अंशिका, लाडली, रिंकी, सोनम आदि उपस्थित थीं।