फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   31 posts to deal with flooding

बाढ़ से निपटने को 31 बाढ़ चौकियां

Wed, 24 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 24 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
31 posts to deal with flooding
बाढ़
अन्य जिलों में बाढ़ का हाल देख जिला प्रशासन ने बाढ़ग्रसित क्षेत्रों में सहायता की पूरी व्यवस्था कर ली है। इसके लिए डीएम ने अपर जिलाधिकारी शिवकुमार शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्ति किया है। जिले में बाढ़ का असर न होने पर अब इससे निपटने के संसाधनों को गाजीपुर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन



 अपर जिलाधिकारी ने बताया कि ब़ाढ़ के पूर्वानुमान पर जिले में 31 बाढ़ चौकियों का निर्माण कराया गया है। इसके अतिरिक्त भयावह स्थिति उत्पन्न होने पर जो गांव इसकी चपेट में आएगें, उन गांवों की जनसंख्या के हिसाब से 13 शरणालय की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन



इसके अतिरिक्त बरवक्त 115 जेसीबी, 170 टैक्टर, छोटी बड़ी मिलाकर 214 नाव की व्यवस्था की गई है। बोले मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके गुप्ता को बाढ़ चौकियों पर डाक्टरों की व्यवस्था कराने का आदेश जारी किया गया है। लेकिन अपरिहार्य स्थिति में जिले में मौजूद सभी सरकारी गैर सरकारी अस्पतालों का अधिग्रहण करने की योजना को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एडीएम ने बताया कि बाढ़ के मद्देनजर संसाधनों का उपयोग न होने केे कारण उपर से आए आदेश के क्रम में कुछ संसाधनों को गाजीपुर जिले को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed