{"_id":"5764418c4f1c1b4c0511be9c","slug":"3-90-lakh-to-district-planting-plants-will-green","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.90 लाख पौधे लगाकर हराभरा करेंगे जनपद को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.90 लाख पौधे लगाकर हराभरा करेंगे जनपद को
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
पाौधाराोपण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में वन विभाग एक दिन में तीन लाख 90 हजार पौधे लगाएगा। इतनी ही संख्या में पौधे तैयार हैं। बस प्रदेश मुख्यालय से हरी झंडी मिलने की देर है।विभाग प्रदेश द्वारा तिथि घोषित करने का इंतजार कर रहा है। मानसून आने के बाद विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। इसके अतिरिक्त ग्राम विकास विभाग मनरेगा के तहत और भी पौधे लगवाएगा।
प्रदेश सरकार भारी संख्या में पौध रोपण कराने की योजना को अंतिम रूप दे चुकी है। प्रदेश में कुल 5 करोड़ पौधे लगाए जाने हैं। जिले के हिस्से में तीन लाख नब्बे हजार पौधे लगाने का जिम्मा है।
यह योजना गिनीज बुक आफ वर्ल्ड में नाम दर्ज कराने के लिए प्रदेश सरकार ने चलाई है। जिले की नर्सरियों में पौधांे को संरक्षित किया जा रहा है तो वहीं विभाग जगह-जगह गड्ढे भी खुदवाने में जुटा है। एक ही दिन होने वाले इस कार्यक्रम में जनपद के सभी विभागों का सहारा लिया जाना है। इसकी विभाग कार्ययोजना भी तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
जनपद स्तरीय अधिकारी इस कार्यक्रम को पूरा करने के लिए लगेंगे साथ ही सभी ब्लाक, स्कूल, कालेज, स्वयंसेवी संगठन सहित ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी तय करनी है।